New OTT Releases This Friday: इस शुक्रवार कौन-कौन सी नई OTT रिलीज़ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही हैं? क्या हॉरर-कॉमेडी से लेकर क्राइम थ्रिलर और इमोशनल ड्रामा तक सब कुछ मिलेगा? कौन सी फिल्में और सीरीज 12 जून को धमाका करने वाली हैं? और किन प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा कंटेंट रिलीज़ होगा? जानिए इस हफ्ते की पूरी OTT लिस्ट।

OTT प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते, खासकर गुरुवार और शुक्रवार को नई कहानियों की बौछार देखने को मिलती है और आने वाले गुरुवार और शुक्रवार भी इससे अलग नहीं है। इस बार दर्शकों को हॉरर-कॉमेडी, क्राइम थ्रिलर, इमोशनल ड्रामा, स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री और रोमांटिक सीरीज का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़ी रिलीज़ तैयार हैं, जो अलग-अलग भाषाओं और जॉनर में दर्शकों को बांधे रखेंगी। खास बात यह है कि कई बड़े सितारों की फिल्में और वेब सीरीज इसी हफ्ते स्ट्रीम होने जा रही हैं। यह है इस शुक्रवार आने वाली फिल्मों-सीरीज की लिस्ट...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. भूत बंगला (Bhooth Bangla)

कहां देखें : Netflix

कब से देखें : 12 जून 2026

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 14 साल बाद एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी फिल्म के साथ लौटे हैं। कहानी एक भुतहा महल में होने वाली शादी के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां रहस्यमयी घटनाएं शुरू हो जाती हैं। फिल्म में असरानी, तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं।

2. राख (Raakh)

कहां देखें : Prime Video

कब से देखें : 12 जून 2026

1970 के दशक के दिल्ली पर आधारित यह क्राइम ड्रामा सीरीज दो किशोरों की गुमशुदगी से शुरू होता है। अली फज़ल एक ईमानदार अधिकारी की भूमिका में हैं, जो एक गहरी और खतरनाक सच्चाई तक पहुंचते हैं।

3. करुप्पु (Karuppu)

कहां देखें : Prime Video

कब से देखें : 12 जून 2026

यह तमिल कोर्टरूम फैंटेसी फिल्म एक दिव्य शक्ति बनाम भ्रष्ट सिस्टम की कहानी है। सूर्या और तृषा कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि आरजे बालाजी ने डायरेक्शन के साथ-साथ अहम किरदार भी निभाया है।

यह भी पढ़ें : Karuppu OTT Release: सिर्फ 28 दिन में ओटीटी पर आ रही सूर्या की ‘करुप्पु’

4. तारकाटा (Taarkata)

कहां देखें : ZEE5

कब से देखें : 12 जून 2026

यह साइकोलॉजिकल मिस्ट्री सीरीज एक पूर्व पुलिस अधिकारी अग्नि की कहानी है, जो अपने शहर लौटकर एक संदिग्ध मौत की जांच करता है। पुरानी यादें और छिपे राज कहानी को और रहस्यमय बनाते हैं।

5. Dridam

कहां देखें : JioHotstar

कब से देखें : 12 जून 2026

मलयालम थ्रिलर फिल्म ‘Dridam’ एक नए पुलिस अफसर की कहानी है, जो शांत पोस्टिंग की उम्मीद करता है लेकिन मर्डर केस और बैंक डकैती के जाल में फंस जाता है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कई चौंकाने वाले राज खुलते हैं।

यह भी पढ़ें : TV की नागिन ने शाही अंदाज़ में दिखाया बेबी बंप, ये 10 PHOTO देख लोग बोले- ओह माय क्वीन!

ये 9 फ़िल्में और सीरीज भी इस हफ्ते आ रहीं

  1. Second Marriage (तेलुगु रोमांटिक सीरीज) : 11 जून 2026 ( ETV Win)
  2. The Evil Lawyer (थाई लीगल ड्रामा) : 11 जून 2026 (Netflix)
  3. Sweet Magnolias: Season 5 (अमेरिकन रोमांटिक ड्रामा सीरीज) : 11 जून 2026 (Netflix)
  4. Sshhh Season 3 (तमिल बोल्ड रोमांटिक ड्रामा एंथोलॉजी) : 12 जून 2026 (aha Tamil)
  5. Ramani Kalyanam (तेलुगु रोमाटिक ड्रामा फिल्म) : 12 जून 2026 (Sun NXT)
  6. I Am Frankelda (मैक्सिकन एनिमेटेड म्यूजिकल डार्क फैंटेसी फिल्म) : 12 जून 2026 (Netflix)
  7. The Polygamist (अफ्रीकन ड्रामा सीरीज) : 12 जून 2026 ( Netflix)
  8. Maternal Instinct (अमेरिकन क्राइम डॉक्युमेंट्री फिल्म) : 12 जून 2016 (Netflix)
  9. Shelter (ब्रिटिश एक्शन थ्रिलर फिल्म) : 12 जून 2026 (Lionsgate Play)