क्या ‘Karuppu’ थिएटर रन के 28 दिन में ही OTT पर आ रही है? क्यों Suriya की फिल्म के डिजिटल रिलीज पर मचा बवाल? कैसे ₹300 करोड़+ कमाई के बावजूद जल्दी रिलीज से फैंस हैरान? क्या ये नया ट्रेंड है या थिएटर बिजनेस पर असर? और क्यों इंटरनेट पर #KaruppuOnPrime ट्रेंड कर रहा है?

सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म ‘करुप्पु’ अपनी थिएट्रिकल रिलीज के कुछ ही दिनों बाद OTT पर आने को लेकर सुर्खियों में है। आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और अब यह मात्र 28 दिनों बाद ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रही है। खास बात यह है कि फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। 24 दिन में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऐसे में इसकी जल्दी डिजिटल रिलीज ने दर्शकों और ट्रेड सर्कल में बहस छेड़ दी है। कई फैंस इसे जल्दी OTT रिलीज मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे नया ट्रेंड बता रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'करुप्पु' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज

'करुप्पु' की डिजिटल स्ट्रीमिंग 12 जून 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इसका आधिकारिक ऐलान करते हुए लिखा है, "गॉड मोड ऑन। करुप्पु 12 जून से प्राइम वीडियो पर।" खास बात यह है कि इसी दिन इस फिल्म तेलुगु डब वर्जन ‘Veerabhadrudu’ भी रिलीज होगा। फिल्म OTT पर तमिल, तेलुगु के साथ-साथ हिंदी और कन्नड़ में भी उपलब्ध होगी।

View post on Instagram

'करुप्पु' को लेकर थिएटर vs OTT रिलीज पर मचा बवाल

OTT अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है। प्रतिक्रिया देखने को मिली। एक यूजर ने X पर लिखा, “S**t, मूवी थिएटर में अच्छा कर रही है फिर OTT पर क्यों?” वहीं एक अन्य ने कहा, “थिएटर रन बढ़ाना चाहिए था, फिल्म अच्छा कर रही है।” कुछ दर्शकों ने OTT ऐलान पर ख़ुशी जाहिर की है। मसलन एक ने लिखा है, "इसका तो इंतजार था।" एक अन्य यूजर का कमेंट है , "हिंदी के लिए थैंक्स।" कुछ दर्शक इसे बहुत जल्दी OTT रिलीज मान रहे हैं, जबकि कुछ ने एक्सटेंडेड वर्जन की मांग की।

फिल्म 'करुप्पु' की कहानी और स्टारकास्ट

आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक दिव्य संरक्षक ‘Karuppusamy’ (सूर्या) पर आधारित है, जो भ्रष्ट वकील बेबी कनन (आरजे बालाजी) से टकराव के बाद मानव रूप ले लेता है। तृषा कृष्णन (प्रीति) भी न्याय की लड़ाई में उसका साथ देती हैं। फिल्म की स्टार कास्ट में इन्द्रांस, स्वास्तिका, नैटी सुब्रमणियम जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

'करुप्पु' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

‘करुप्पु’ को मिक्स रिव्यू मिले, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने मजबूत पकड़ बनाई। Sacnilk के अनुसार फिल्म ने 24 दिन में भारत में ₹193.40 करोड़ नेट और वर्ल्डवाइड ₹304.15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। यह सूर्या के लिए एक बड़ी कमबैक हिट मानी जा रही है।फिल्म का अंत एक बड़े सीक्वल संकेत के साथ होता है, जिसमें Karuppusamy अब न्याय व्यवस्था से आगे बढ़कर संसद तक पहुंचने की चुनौती लेता है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक सीक्वल की घोषणा नहीं की है।