- Home
- Entertainment
- TV की नागिन ने शाही अंदाज़ में दिखाया बेबी बंप, ये 10 PHOTO देख लोग बोले- ओह माय क्वीन!
TV की नागिन ने शाही अंदाज़ में दिखाया बेबी बंप, ये 10 PHOTO देख लोग बोले- ओह माय क्वीन!
‘नागिन 3’ फेम सुरभि ज्योति 38 की उम्र में मां बनने वाली हैं और उन्होंने प्रेग्नेंसी फेज को बेहद रॉयल अंदाज में सेलिब्रेट किया है। क्रीम साटन साड़ी में उनका प्रेग्नेंसी फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।

सुरभि ज्योति का प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट
सुरभि ज्योति जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने प्रेग्नेंसी फेज को बेहद ग्रेसफुल और स्टाइलिश अंदाज में सेलिब्रेट किया है।

सुरभि ज्योति का रॉयल फोटोशूट लुक
एक्ट्रेस ने वेस्टर्न की जगह साड़ी में फोटोशूट कराया, जिसमें उनका लुक किसी राजघराने की रानी जैसा बेहद शाही नजर आया।
सुरभि ज्योति ने किया बेबी बंप फ्लॉन्ट
सुरभि ने बेहद आत्मविश्वास के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट किया, जिससे उनकी तस्वीरें और भी ज्यादा आकर्षक और वायरल हो गईं।
सुरभि ज्योति की डिजाइनर साड़ी
उनकी साड़ी डिजाइनर निकिता गुजराल की है, जो क्रीम शेड की प्योर साटन फैब्रिक में तैयार की गई है।
साड़ी का रिच वर्क
साड़ी पर बीड वर्क, सिल्वर क्रिस्टल और टोनल रेशम की एम्ब्रॉयडरी है, जिससे लुक बेहद रॉयल और एलिगेंट बन गया।
कंफर्टेबल ब्लाउज स्टाइल
उन्होंने प्लेन क्रीम स्लीवलेस ब्लाउज पहना, जिससे साड़ी का बॉर्डर और शाइन खूबसूरती से हाइलाइट हुआ।
जूलरी ने बढ़ाया ग्रेस
कुंदन और स्टोन वाला लेयर्ड नेकपीस, झुमके और कंगनों ने उनके लुक को पूरी तरह रॉयल टच दे दिया।
मेकअप और ग्लो
ब्राउन न्यूड टोन मेकअप और सटल लुक में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था, जिससे वे बेहद खूबसूरत लगीं।
सुरभि ज्योति का फोटोशूट फैन्स को भाया
सुरभि ज्योति का प्रेग्नेंसी फोटोशूट उनके फैन्स को बेहद पसंद आया। मसलन, एक फैन ने लिखा, “ओह माय क्वीन!” एक आया फैन का कमेंट है, “मिस ज्योति..आप स्टनिंग हो।” एक ने लिखा, “बेहद खूबसूरत।” इसी तरह अन्य यूजर्स भी भर-भरकर एक्ट्रेस की तारीफ़ कर रहे हैं।
2024 में की सुरभि ज्योति ने शादी
अक्टूबर 2024 में उन्होंने सुमित सूरी से शादी की थी और अब वे अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एंजॉय कर रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।