‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) का क्लाइमैक्स तैयार करना आसान नहीं था। स्क्रीनराइटर आमिल कीयन खान ने बताया कि कहानी 100 से ज्यादा ड्राफ्ट के बाद फाइनल हुई और क्लाइमैक्स को एक्टर्स-क्रू से छिपाकर रखा गया।

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। मूवी का क्लाइमैक्स सबको हिला कर रख दे रहा है। लेकिन इस मूवी का क्लाइमैक्स लिखना इतना आसान नहीं था। स्क्रीनराइटर आमिल कीयन खान ने बताया कि कहानी 100 से ज्यादा ड्राफ्ट के बाद फाइनल हुई और क्लाइमैक्स को एक्टर्स-क्रू से छिपाकर रखा गया।

‘दृश्यम’ (Drishyam) फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी खासियत उसकी कहानी और ट्विस्ट रहे हैं। ऐसे में तीसरी फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि दर्शकों को एक बार फिर ऐसा क्या दिखाया जाए, जिसकी उन्हें उम्मीद न हो। इसी वजह से ‘दृश्यम 3’ (Drishyam: The Conclusion) की कहानी को फाइनल करने में मेकर्स को काफी मेहनत करनी पड़ी।

100 से ज्यादा ड्राफ्ट के बाद फाइनल हुई कहानी

आमिल कीयन खान ने बताया कि ‘दृश्यम 3’ की स्क्रिप्ट पर लंबे समय तक काम हुआ। उन्होंने अलग-अलग वर्जन में 100 से ज्यादा ड्राफ्ट लिखे। कहानी के कई हिस्सों को बदलने और दोबारा लिखने के बाद आखिरकार टीम उस अंत तक पहुंची, जिसे फिल्म में शामिल किया गया। इस बार चुनौती इसलिए भी बड़ी थी क्योंकि दर्शक विजय सालगांवकर के किरदार और उसके तरीके से अच्छी तरह परिचित हैं। ऐसे में तीसरी बार दर्शकों को चौंकाने के लिए एक नई कहानी और नया क्लाइमैक्स तैयार करना जरूरी था।

एक्टर्स और क्रू से भी छिपाया गया क्लाइमैक्स

फिल्म के बड़े ट्विस्ट को लीक होने से बचाने के लिए मेकर्स ने क्लाइमैक्स को लिमिटेड लोगों तक ही रखा। आमिल के मुताबिक, फिल्म की पूरी टीम को भी अंत की जानकारी नहीं दी गई थी। कई लोगों को सिर्फ उतनी ही जानकारी दी जाती थी, जितनी उनके हिस्से का काम पूरा करने के लिए जरूरी थी। यानी कोई विभाग किसी सीन को शूट करने का तरीका जानता था, लेकिन उसे यह जरूरी नहीं था कि उस सीन का पूरी कहानी से क्या संबंध है।

आमिल ने यह भी बताया कि फिल्म के एक्टर्स और क्रू के अलावा उनके दोस्तों और रिश्तेदारों ने भी क्लाइमैक्स जानने की कोशिश की। यहां तक कि कुछ लोगों ने उनसे इसके लिए पैसे देने की पेशकश भी की, लेकिन उन्होंने कहानी का राज नहीं खोला।

और पढ़ें: 11 साल से नहीं सुलझी ‘सैम’ की हत्या की गुत्थी, ‘दृश्यम 3’ के बाद फिर चर्चा में ऋषभ चड्ढा

अजय देवगन फिर बने विजय सालगांवकर

फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता जैसे पुराने कलाकार भी फ्रेंचाइजी में लौटे हैं। फिल्म में जयदीप अहलावत, राजत कपूर और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में हैं। बता दें कि रिलीज के चौथे दिन इस मूवी ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

और पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ देखते हुए रो पड़ीं डायरेक्टर की पत्नी, स्क्रीन पर दिखा अभिषेक पाठक का खास सरप्राइज