दृश्यम 3 ने ओपनिंग वीकेंड में ₹176 करोड़ से ज्यादा कमाई करते हुए 2026 की बड़ी फिल्म बनने की दावेदारी पक्की कर ली है। हालांकि, क्या फिल्म धुरंधर 2 से आगे निकल पाएगी, जानते हैं।

Drishyam 3 vs Dhurandhar 2: साल 2026 में बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। एक तरफ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ है, जिसने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ है, जिसने 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देते ही शानदार शुरुआत की है। ऐसे में सवाल है कि दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस का असली किंग कौन है?

Drishyam 3 vs Dhurandhar 2: ओपनिंग वीकेंड में किसने मारी बाजी?

  • ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने पहले तीन दिनों में भारत में करीब ₹176.5 करोड़ नेट का कलेक्शन किया।
  • फिल्म का रविवार का प्रदर्शन भी मजबूत रहा और इसकी शुरुआती रफ्तार ने इसे 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में पहुंचा दिया।
  • ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने तीन दिनों में दुनिया भर में करीब ₹273 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। हालांकि, ‘धुरंधर 2’ के ओपनिंग वीकेंड के सामने यह आंकड़ा कुछ भी नहीं है।
  • वहीं धुरंधर 2 ने अपने शुरुआती तीन दिन में भारत में करीब ₹339.27 करोड़ नेट का कलेक्शन किया था। हालांकि, धुरंधर 2 का वीकेंड 4 दिन का था और इसके हिसाब से इसने 454.12 करोड़ का कलेक्शन किया था।
  • यह उस समय बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड परफॉर्मर बनी थी। यानी शुरुआती वीकेंड के मामले में ‘धुरंधर 2’ साफ तौर पर आगे है।

‘धुरंधर 2’ ने बनाए बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

  • ‘धुरंधर 2’ की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ इसकी ओपनिंग नहीं थी, बल्कि फिल्म ने कई हफ्तों तक अपनी पकड़ बनाए रखी। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹1,149 करोड़ नेट और दुनियाभर में करीब ₹1,813 करोड़ का कारोबार किया।
  • फिल्म ने ₹1,000 करोड़ नेट का आंकड़ा भी बेहद तेजी से पार किया और 2026 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलताओं में शामिल हो गई। इसकी इंटरनेशनल कमाई भी काफी मजबूत रही।

‘दृश्यम 3’ के पास कितना बड़ा मौका?

  • अजय देवगन की फिल्म ने भले ही ‘धुरंधर 2’ जैसी शुरुआत नहीं की, लेकिन इसकी मौजूदा रफ्तार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
  • पहले तीन दिनों में करीब 176.5 करोड़ नेट के बाद फिल्म सोमवार से अपने असली टेस्ट में प्रवेश कर चुकी है।
  • सबसे खास बात यह है कि ट्रेड ट्रैकर बॉलीवुड हंगामा ने ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की संभावित लाइफटाइम कमाई ₹450-475 करोड़ के बीच रहने का अनुमान लगाया है।
  • अगर फिल्म लंबी रेस में मजबूत पकड़ बनाए रखती है, तो यह अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है।

2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन?

  • अगर तुलना ओपनिंग वीकेंड की करें तो ‘धुरंधर 2’ विजेता है। अगर लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें तो भी फिलहाल रणवीर सिंह की फिल्म के सामने ‘दृश्यम 3’ काफी पीछे है।
  • ‘दृश्यम 3’ के लिए असली मुकाबला ‘धुरंधर 2’ से ज्यादा 2026 की दूसरी बड़ी फिल्मों के बीच अपनी जगह बनाने का है। हालांकि अजय देवगन की फिल्म अभी थिएटर में चल रही है और उसके अंतिम आंकड़े आने बाकी हैं।
  • इसलिए मौजूदा आंकड़ों के आधार पर 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग ‘धुरंधर 2’ ही है, जबकि ‘दृश्यम 3’ की नजर अब अपनी फ्रेंचाइजी और अजय देवगन के पुराने रिकॉर्ड तोड़ने पर है।