Drishyam 3 ने शुरुआती तीन दिनों में Drishyam 2 को पीछे छोड़ा। तीसरे दिन तक ₹168.91 करोड़ नेट कलेक्शन हुआ, जबकि लाइफटाइम रिकॉर्ड अभी बाकी है।

अजय देवगन की ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में है। ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही मजबूत पकड़ बना ली है। तीसरे दिन फिल्म को संडे का जबर्दस्त फायदा मिला और रात 9 बजे तक फिल्म ने ₹53.41 करोड़ नेट कमा लिए थे। फाइनल डेटा देर रात तक आएगा, लेकिन इतनी कमाई से ही इसने दृश्यम 2 के तीसरे दिन के कलेक्शन से दोगुनी कमाई कर ली है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दृश्यम 3 ‘दृश्यम 2’ के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ पाएगी?

Opening Day: ‘दृश्यम 3’ ने मारी बड़ी छलांग

‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन ₹62 करोड़ इंडिया नेट कलेक्शन किया। यह फ्रेंचाइजी के लिए बेहद मजबूत शुरुआत है। इसके मुकाबले ‘दृश्यम 2’ ने रिलीज के पहले दिन करीब ₹15.38 करोड़ इंडिया नेट कमाए थे। यानी ओपनिंग डे के मामले में ‘दृश्यम 3’ ने ‘दृश्यम 2’ से करीब 4 गुना ज्यादा कमाई की।

Drishyam 2 Drishyam 3: बॉक्स ऑफिस पैरामीटर

बॉक्सऑफिस पैरामीटरदृश्यम 2दृश्यम 3
ओपनिंग डे कलेक्शन15.38 करोड़62 करोड़
दूसरे दिन की कमाई21.59 करोड़53.50 करोड़
तीसरे दिन की कमाई27.17 करोड़53.41 करोड़* (फाइनल डेटा आना बाकी)
फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन64.14 करोड़168.91* (फाइनल डेटा आना बाकी)
लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन240.54 करोड़(फाइनल डेटा आना बाकी)

Lifetime Collection में ‘दृश्यम 2’ से कितना आगे जाएगी?

‘दृश्यम 2’ ने भारत में करीब ₹240.54 करोड़ नेट का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी करीब ₹345 करोड़ के आसपास रहा था। अब ‘दृश्यम 3’ के सामने सबसे बड़ी चुनौती इसी रिकॉर्ड को पार करने की है। मौजूदा शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए फिल्म ने मजबूत शुरुआत जरूर की है, लेकिन लाइफटाइम कलेक्शन का फैसला आने वाले दिनों की कमाई पर निर्भर करेगा।

ये भी पढ़ें : Drishyam 3: किस शहर में चल रहे दृश्यम 3 के सबसे ज्यादा शो, ऑक्यूपेंसी में टॉप पर हैं ये 10 City

बजट निकालने के मामले में भी ‘दृश्यम 3’ आगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ का बजट करीब ₹110-130 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ही ₹168.91 करोड़ इंडिया नेट कमा लिए हैं। इस लिहाज से फिल्म की लागत निकालने की रफ्तार काफी तेज नजर आ रही है। दूसरी ओर, ‘दृश्यम 2’ का बजट करीब ₹50 करोड़ था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी।

कौन सी फिल्म है आगे?

अगर तुलना ओपनिंग डे और शुरुआती तीन दिनों की कमाई के आधार पर करें तो ‘दृश्यम 3’ साफ तौर पर आगे है। लेकिन लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में फिलहाल ‘दृश्यम 2’ का रिकॉर्ड कायम है। यानी शुरुआती बॉक्स ऑफिस मुकाबले में ‘दृश्यम 3’ ने ‘दृश्यम 2’ को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन क्या यह फिल्म पूरी रिलीज के दौरान ₹240 करोड़ से ज्यादा नेट कमा पाएगी और नई फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी हिट बनेगी, इसका जवाब आने वाले दिनों में मिलेगा।