Awarapan 2 Teaser : 19 साल के लंबे इंतज़ार के बाद इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का टीज़र आ गया है। फिल्म में इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग और 'तो फिर आओ' गाने ने धमाल मचा दिया है।

मुंबई (महाराष्ट्र): फिल्म 'आवारापन' के रिलीज़ होने के करीब 19 साल बाद, इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित बनकर लौट रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'आवारापन 2' का पहला टीज़र रविवार, 29 जून को रिलीज़ कर दिया गया है। खास बात यह है कि इसी दिन 19 साल पहले ओरिजिनल फिल्म भी रिलीज़ हुई थी।

एक मिनट पैंतालीस सेकंड का ये टीज़र इमरान के बाइक चलाने से शुरू होता है, जिसमें उनका किरदार कहता है, "कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्ज़ी से खत्म नहीं होतीं, उनकी कहानी, दूसरों के लिए लिखी जाती है।" टीज़र में वह आलिया हामिद को श्रद्धांजलि देते हुए भी दिखते हैं, यह वही किरदार है जिसे 2007 की फिल्म में श्रिया सरन ने निभाया था।

यहां देखें टीज़र:

View post on Instagram

'तो फिर आओ'…ने मचा दिया बवाल!

बैकग्राउंड में मशहूर गाने 'तो फिर आओ' का नया वर्जन बजता है और इमरान का किरदार कहता है, "दर्द से पुराना रिश्ता है मेरा।" टीज़र में एक्ट्रेस दिशा पाटनी, शबाना आज़मी और फिल्म के दूसरे कलाकारों की भी झलक मिलती है।

नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बन रही 'आवारापन 2' शिवम पंडित की कहानी को आगे बढ़ाएगी और इस फ्रेंचाइजी में एक नया चैप्टर जोड़ेगी।

कैसे थी पहली 'आवारापन'

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ओरिजिनल 'आवारापन' 29 जून, 2007 को रिलीज़ हुई थी। इमरान हाशमी और श्रिया सरन स्टारर यह फिल्म रिलीज़ के समय बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन धीरे-धीरे फैंस के बीच इसे एक कल्ट फिल्म का दर्जा मिल गया। फिल्म का संगीत, खासकर 'तो फिर आओ' जैसे गाने आज भी बेहद लोकप्रिय हैं और सालों बाद भी गाड़ियों, पार्टियों और प्लेलिस्ट में खूब बजते हैं।

कब रिलीज हो रही 'आवारापन 2'

पहली फिल्म की कहानी शिवम पंडित नाम के एक कॉन्ट्रैक्ट किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने बॉस की प्रेमिका पर नज़र रखने के लिए कहा जाता है। जब उसे पता चलता है कि वह लड़की सेक्स ट्रैफिकिंग का शिकार है, तो वह उसे उसके प्रेमी से मिलाने में मदद करने का फैसला करता है।

'आवारापन 2' दुनिया भर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त, 2026 को रिलीज़ होने वाली है।