Miss World 2023 To Be Hosted In India. 71वां मिस वर्ल्ड का आयोजन इस साल नवंबर में होने की उम्मीद है, जिसकी डेट की घोषणा बाद में की जाएगी। कहा जा रहा है इस बार यह इवेंट इंडिया में आयोजित किया जाएगा।

एंटरेनमेंट डेस्क. एक खुश करने वाली खबर सामने आ रही है। बता दें कि इस बार मिस वर्ल्ड 2023 (Miss World 2023) ब्यूटी पेजेंट का आयोजन भारत में होने जा रहा है। भारत में ये आयोजन 27 साल बाद होगा। इसकी जानकारी हाल ही में मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने दी है। जूलिया मॉर्ले ने कहा - मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 71वें मिस वर्ल्ड का आयोजन भारत में होगा। हम यहां अनूठी और विविध संस्कृति, विश्व स्तर के आकर्षण और लुभावनी जगहों को बाकी दुनिया के साथ शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। कहा जा रहा है इवेंट का नवंबर में हो सकता है। फिलहाल, फाइनल डेट की घोषणा का सब इंतजार कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

71वां मिस वर्ल्ड 2023 फाइनल

जूलिया मॉर्ले ने गुरुवार को हुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 71वां मिस वर्ल्ड 2023 'अतुल्य भारत' में अपनी एक महीने की जर्नी में 130 राष्ट्रीय चैंपियन की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा, क्योंकि हम अब तक का 71वां और सबसे शानदार मिस वर्ल्ड फाइनल पेश करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महीने भर चलने वाले इस आयोजन में 130 से अधिक देशों के प्रतियोगी हिस्सा लेंगे, जिसमें प्रतिभा प्रदर्शन, खेल चुनौतियों सहित प्रतियोगिताओं की सीरीज शामिल होगी। इस मौके पर भारत में ब्यूटी कॉम्पिटिशन के प्रचार-प्रसार के लिए मौजूद पोलैंड की मिस वर्ल्ड करोलिना बिलावस्का ने कहा कि वह इस खूबसूरत देश में अपना ताज सौंपने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

सबको दिखाना है भारत की एकता और सम्मान- करोलिना बिलावस्का

मिस वर्ल्ड 2022 करोलिना बिलावस्का ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- पूरी दुनिया में भारत का सबसे बड़ा आतिथ्य सत्कार है। मैं यहां दूसरी बार आई हूं और आप मुझे घर जैसा महसूस कराते हैं। यहां की विविधता, एकता, मूल्य, सम्मान, प्रेम के साथ यहां कुछ ऐसा है जिसे हम दुनिया को दिखाना पसंद करेंगे। यहां देखने के लिए और भी बहुत कुछ है, और पूरी दुनिया को एक महीने के लिए यहां लाना और वह सब कुछ दिखाना जो भारत को पेश करता है, सबसे शानदार मौका है। मौजूदा मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी भी भारत में होने जा रहे इस कार्यक्रम की मेजबानी करने को लेकर उतनी ही उत्साहित थीं, जो इस हाई-ऑक्टेन प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

भारत ने 6 बार जीता Miss World

भारत ने Miss World छह बार जीता है। इसमें रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000), और मानुषी छिल्लर (2017) के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...

फैशनेबल बनना है तो 38 साल की सोनम कपूर की इन 10 PHOTOS से लें TIPS

Adipurush: खतरे में प्रभास की फिल्म, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने पीछे खींचे हाथ, इस जगह नहीं मिल रहे खरीदार

आखिर कौन है सलमान खान के BIGG BOSS OTT 2 का सबसे महंगा कंटेस्टेंट ?