- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- PHOTOS : ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर एंटरटेनर्स, जानें किसके पास कितनी संपत्ति
PHOTOS : ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर एंटरटेनर्स, जानें किसके पास कितनी संपत्ति
फोर्ब्स ने हाल ही में दुनिया के 10 सबसे अमीर एंटरटेनर्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में ब्रैड पिट से लेकर जानी-मानी हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट और अवतार जैसी फिल्म के प्रोड्यूसर जेम्स कैमरून के नाम भी हैं। आइए जानते हैं लिस्ट में टॉप पर कौन है।

दुनिया के सबसे अमीर एंटरटेनर्स की लिस्ट में टॉप पर इंग्लिश रॉक बैंड जिनेसिस (Genesis) का नाम है। 2022 में रॉक बैंड की नेट वर्थ 230 मिलियन डॉलर रही।
दूसरे नंबर पर सिंगर स्टिंग (Sting) का नाम शामिल है। स्टिंग का असली नाम गॉर्डन मैथ्यू थॉमस सुमनेर है। वो 17 बार ग्रैमी अवार्ड जीत चुके हैं। 2022 में इनकी नेट वर्थ 210 मिलियन डॉलर आंकी गई है।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर टेलर पेरी का नाम (Tyler Perry) है। 2022 में इनकी कुल नेटवर्थ 175 मिलियन डॉलर रही।
लिस्ट में चौथे नंबर पर दो हस्तियां हैं। इनके नाम ट्रे पार्कर (Trey Parker) और मैट स्टोन (Matt Stone) हैं। 2022 में इनकी नेटवर्थ 160 मिलियन डॉलर रही।
इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर जेम्स एल ब्रूक्स (James L. Brooks) और मैट ग्रोइनिंग (Matt Groening) का नाम है। 2022 में इनकी कुल नेटवर्थ 105 मिलियन डॉलर रही।
सूची में छठे नंबर पर हॉलीवुड के जाने-माने ब्रैड पिट (Brad Pitt) का नाम है। 2022 में इनकी नेट वर्थ 100 मिलियन डॉलर रही।
इस लिस्ट में सातवें नंबर पर रोलिंग स्टोन्स (Rolling Stones) बैंड का नाम शुमार है। रोलिंग स्टोन्स की कुल नेटवर्थ 2022 में 98 मिलियन डॉलर थी।
आठवें नंबर पर इस लिस्ट में फिल्म अवतार के प्रोड्यूसर जेम्स कैमरून (James Cameron) का नाम शामिल है। 2022 में उनकी नेटवर्थ 95 मिलियन डॉलर आंकी गई है।
लिस्ट में नौवें नंबर पर जानी-मानी सिंगर टेलर स्विफ्ट का नाम है। 2022 में उनकी नेटवर्थ 92 मिलियन डॉलर रही है।
इस लिस्ट में 10वें नंबर पर बैड बनी (Bad Bunny) का नाम है। 2022 में उनकी कुल नेटवर्थ 88 मिलियन डॉलर रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।