- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- दाल-बाटी से पासरी फूड तक, स्मृति ईरानी की बेटी की शादी में इन पकवानों से होगी मेहमानों की खातिरदारी
दाल-बाटी से पासरी फूड तक, स्मृति ईरानी की बेटी की शादी में इन पकवानों से होगी मेहमानों की खातिरदारी
एंटरटेनमेंट डेस्क. केंद्रीय मंत्री और पॉपुलर एक्ट्रेस रही स्मृति ईरानी की बेटी शनेल ईरानी शादी के बंधन में बंधने जा रही। शैनेल की शादी नागौर के खींवसर फोर्ट में होगी। खबर आ रही है कि मेहमानों को राजस्थानी पकवान के साथ पारसी डिशेज भी सर्व की जाएंगी।

आपको बता दें कि जिस किले में स्मृति ईरानी की लाडली की शादी होने जा रही है कहा जाता है कि वह 500 साल पुराना है। इतना पुराना होने के बावजूद यह किला अंदर से बेहद खूबसूरत है।
बात शनेल ईरानी शादी के मेन्यू की करें तो कहा जा रहा है कि वेडिंग फंक्शन में आने वाले मेहमानों को कई लजीज पकवानों को चखने का मौका मिलेगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो शादी में शामिल होने वाले गेस्ट राजस्थानी खाना दाल-बाटी-चूरमा का आनंद लेंगे वहीं, उन्हें पारसी फूड का लुत्फ उठाने की भी मौका मिलेगा।
खबरों की मानें को शनेल ईरानी शादी में वेज और नॉनवेज दोनों तरह की डिशेज मेहमानों को परोसी जाएगी। पारसी फूड में गेस्ट पातरानी मछी, ढानसक, साली बोटी सहित अन्य व्यंजनों का स्वाद चखेंगे।
खाने के साथ मेहमानों को कई तरह की मिठाईयां भी परोसी जाएंगी। इसमें नागौर की फेमस मिठाई खीर चमचम को खासतौर पर तैयार करवाया गया है।
बता दें कि शनेल ईरानी मंगेतर अर्जुन भल्ला के साथ शादी कर रही है। अर्जुन एक एनआरआई है और कनाडा का रहने वाला है। अर्जुन ने 2021 में शनेल को अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया था।
ये भी पढ़ें..
रोशनी-सितारों से सजी स्मृति ईरानी की बेटी की संगीत सेरेमनी, 6 PHOTOS में देखें इनसाइड नजारा
ढोल के साथ हुआ कियारा-सिड का दिल्ली वाले घर में ग्रैंड वेलकम, खूब नाचे नए दूल्हा-दुल्हन, 6 PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।