Who is Manika Vishwakarma: राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीता है। अब इसके बाद वो नवंबर 2025 में थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 23 वर्षीय मनिका राजस्थान से हैं और दिल्ली में पढ़ाई कर रही हैं।
Miss Universe India 2025 : राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा 18 अगस्त की रात को आयोजित हुए मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की विजेता बनीं। मनिका को यह ताज मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा ने पहनाया। इसके बाद अब मनिका साल 2025 नवंबर में होने वाली 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में थाईलैंड में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। मनिका से फाइनल राउंड के दौरान, महिला शिक्षा और गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के बीच एक ऑप्शन चुनने को कहा गया और यह भी पूछा गया कि वह अपने ऑप्शन का बचाव कैसे करेंगी। ऐसे में मनिका ने अंतिम प्रश्न का बुद्धिमानी से जवाब देकर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। आइए जानें वह प्रश्न और मनिका का जवाब।
किस सवाल का जवाब दे कर मनिका ने जीता ताज ?
मनिका से फाइनल राउंड के दौरान, पूछा गया, 'अगर आपको महिला शिक्षा को बढ़ावा देने या गरीब परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता देने के बीच किसी एक को चुनना हो, तो आप किसे प्रॉयोरिटी देंगी और क्यों?' इसका जवाब देते हुए मनिका ने कहा, 'ये एक सिक्के के दो पहलू हैं। एक तरफ, जहां हम देखते हैं कि महिलाओं को शिक्षा जैसे बुनियादी अधिकारों से, वंचित रखा गया है। दूसरी तरफ, हम इस नतीजे का परिणाम देखते हैं, जो गरीब परिवार है। हमारी 50 प्रतिशत आबादी को उस बुनियादी सुविधा से वंचित रखा गया है, जो उनके जीवन को बदल सकती है। अगर मुझे करना पड़े, तो मैं महिला शिक्षा का ऑप्शन चुनूंगी।' अपने ऑप्शन का बचाव करते हुए, मनिका ने कहा, 'मैं इसका बचाव करूंगी क्योंकि यह सिर्फ एक व्यक्ति का जीवन नहीं बदलेगा; यह इस देश और इस दुनिया के भविष्य के पूरे लेवल को बदल देगा। हालांकि, दोनों ही मुद्दे महत्वपूर्ण हैं, लेकिन यह ऐसे कदम उठाने के बारे में है, जो लंबे समय में मददगार हो सकते हैं।'
ये भी पढ़ें..
Thama ही नहीं आयुष्मान खुराना इन 4 फिल्मों से BO पर मचाएंगे गदर
कौन हैं मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 ?
मनिका, राजस्थान के श्रीगंगानगर की रहने वाली हैं। वहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद मनिका, दिल्ली से पॉलिटिकल साइंस एंड इकोनॉमी से ग्रेजुएशन कर रही हैं। 23 साल की मनिका ने ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में साल 2024 में मिस यूनिवर्स राजस्थान का खिताब जीतकर कदम रखा था। ब्यूटी पेजेंट में अपनी उपलब्धियों के साथ-साथ, वो न्यूरोनोवा की संस्थापक भी हैं। यह एक समर्पित पहल है, जिसका उद्देश्य समाज में न्यूरोडायवर्जेंस को लेकर धारणा को बदलना है।
