- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 9 January 2026 को एक साथ रिलीज होंगी 13 फ़िल्में, एक हुई पोस्टपोन, एक 10 जनवरी को भी आ रही
9 January 2026 को एक साथ रिलीज होंगी 13 फ़िल्में, एक हुई पोस्टपोन, एक 10 जनवरी को भी आ रही
जनवरी के दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा घमासान होने वाला है। इस रोज़ तकरीबन 15 फ़िल्में एक साथ थिएटर्स में रिलीज हो रही हैं। इनमें कुछ बड़े स्टार्स और बड़े बजट की हैं तो कुछ छोटे और मझोले बजट वाली। देखें इस हफ्ते आ रहीं फिल्मों की लिस्ट…

1. द राजासाब
- रिलीज डेट : 9 जनवरी 2026
- जॉनर : हॉरर कॉमेडी
- भाषा : तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़
- स्टार कास्ट : प्रभास, संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, बोमन ईरानी और ज़रीना वहाब
- डायरेक्टर : मारुति दासारी
- बजट : 300 करोड़ रुपए से ज्यादा
2. जन नायगन
- इनिशियल रिलीज डेट : 9 जनवरी 2026 (पोस्टपोन)
- जॉनर : पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा
- भाषा : तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़
- स्टार कास्ट : थलापति विजय, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम मेनन, प्रियामणि और नरेन
- डायरेक्टर : एच. विनोद
- बजट : 300 करोड़ रुपए से ज्यादा
यह भी पढ़ें : 1997 की बॉर्डर की 5 खूबसूरत हीरोइनें अब दिखती हैं ऐसी, 4 को पहचान पाना भी मुश्किल!
3.किस किसको प्यार करूं 2
- री-रिलीज डेट : 9 जनवरी 2026
- जॉनर : रोमांटिक कॉमेडी
- भाषा : हिंदी
- स्टार कास्ट : कपिल शर्मा, हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, आयशा खान, मनजोत सिंह और सुशांत सिंह
- डायरेक्टर : अनुकल्प गोस्वामी
- बजट : 35 करोड़ रुपए
नोट : 12 दिसंबर 2025 को पहली बार रिलीज हुई थी और 12.17 करोड़ रुपए की कमाई कर पाई थी।
4. लालो : श्री कृष्ण सदा सहायते (गुजराती फिल्म)
- री-रिलीज डेट : 9 जनवरी 2026
- जॉनर : भक्ति ड्रामा फिल्म
- भाषा : हिंदी
- स्टार कास्ट : रीवा रछ, श्रुहद गोस्वामी, मिष्टी कडेचा, करण अजयभाई जोशी
- डायरेक्टर : अंकित साखिया
- बजट : 50 लाख रुपए
नोट : 10 अक्टूबर 2025 को यह फिल्म गुजराती में रिलीज हुई थी और लगातार 12 हफ्ते तक चली। इस फिल्म ने भारत में 95.57 करोड़ रुपए कमाकर 19 हजार फीसदी से ज्यादा का प्रॉफिट दिया।
यह भी पढ़ें : 1997 में आई 'बॉर्डर' का वो रोल, जो सलमान खान-आमिर खान समेत 5 हीरो ने ठुकरा दिया था
5. पराशक्ति
- रिलीज डेट : 10 जनवरी 2026
- जॉनर : पीरियड पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा
- भाषा : तमिल, तेलुगु
- स्टार कास्ट : शिवकार्तिकेयन, श्रीलीला, जयम रवि और अथर्व मुरली
- डायरेक्टर : सुधा कोंगरा प्रसाद
- बजट : 175 करोड़ रुपए
9 जनवरी को अलग-अलग भाषाओं की ये फ़िल्में भी आ रहीं
- द क्रोनोलॉजी ऑफ़ वाटर (इंग्लिश साइकोलॉजिकल ड्रामा)
- ग्रीनलैंड 2 : माइग्रेशन (इंग्लिश एक्शन थ्रिलर)
- सॉन्ग संग ब्लू (इंग्लिश बायोग्राफिकल म्यूजिक ड्रामा)
- प्राइमेट (इंग्लिश हॉरर थ्रिलर)
- Velleppam (मलयालम ड्रामा)
- जय कन्हैयालाल की (गुजराती फैमिली कॉमेडी ड्रामा)
- नारी चरित्रों बेजाय जोटिल (बंगाली कॉमेडी ड्रामा)
- कीर्तानेर पोर कीर्तन (बंगाली कॉमेडी ड्रामा)
- फाथो आह भगवान 2 (सिंधी भक्ति ड्रामा)
- टैंग शिटेंग पोर (खासी ड्रामा)
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।