MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • Trisha Krishnan की वो ब्लॉकबस्टर, जिसके धड़ाधड़ बन गए 9 रीमेक

Trisha Krishnan की वो ब्लॉकबस्टर, जिसके धड़ाधड़ बन गए 9 रीमेक

बॉलीवुड में साउथ और साउथ में बॉलीवुड की फिल्मों के रीमेक का दौर बेहद पुराना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साउथ ने बॉलीवुड की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म से प्रेरित होकर एक फिल्म बनाई थी, जो ना केवल ब्लॉकबस्टर हुई, बल्कि इसके सबसे ज्यादा 9 रीमेक भी बने...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : May 04 2025, 08:13 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Social Media

हम बात कर रहे हैं 2005 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म Nuvvostanante Nenoddantana की, जिसके डायरेक्टर प्रभु देवा थे। फिल्म में सिद्धार्थ और तृषा कृष्णन का लीड रोल था, जबकि प्रकाश राज का भी इसमें अहम् रोल था। यहां तक कि प्रभु देवा ने इस फिल्म में कैमियो भी किया था।

27
Image Credit : Social Media

बॉलीवुड की किस फिल्म से प्रेरित थी Nuvvostanante Nenoddantana

Nuvvostanante Nenoddantana डायरेक्ट कॉपी तो नहीं थी, लेकिन कहा जाता है कि यह सलमान खान और भाग्यश्री स्टारर और सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर 'मैंने प्यार किया' से प्रेरित थी, जो 1989 में रिलीज हुई थी।

Related Articles

Related image1
सनी देओल की वो 7 फ़िल्में, शाहरुख़ खान की इजाज़त के बगैर नहीं बन सकते जिनके रीमेक!
Related image2
Ajay Devgn की वो 5 फ़िल्में, साउथ में बना जिनका रीमेक, सिर्फ एक हुई थी फ्लॉप
37
Image Credit : Social Media

2006 में Nuvvostanante Nenoddantana के दो रीमेक आए

2006 में Nuvvostanante Nenoddantana के दो रीमेक कन्नड़ में Neenello Naanalle और तमिल में Unakkum Enakkum नाम से बने। कन्नड़ फिल्म का निर्देशन दिनेश लाल ने किया था और इसमें विष्णुवर्धन, अनिरुद्ध और रक्षिता का लीड रोल था। जबकि तमिल फिल्म एम. राजा ने डायरेक्ट की थी और इसमें रवि मोहन, तृषा कृष्णन और प्रभु लीड रोल में नज़र आए थे। दोनों फ़िल्में एक ही तारीख 28 जुलाई 2006 को रिलीज हुई थीं और दोनों हिट रही थीं।

47
Image Credit : Social Media

Nuvvostanante Nenoddantana के दो रीमेक 2007 में आए

2007 में डायरेक्टर रवि किनागी ने देव, पायल सरकार और तापस पॉल को लेकर Nuvvostanante Nenoddantana का बंगाली रीमेक 'आई लव यू' नाम से बनाया और इसी साल डायरेक्टर बिमल फिबोउ सोमेंद्रो राजकुमार, गोकुल अथोकपम और जीनिता क्षेत्रीमयूम के साथ फिल्म का मणिपुरी रीमेक Ningol Thajaba नाम से लाए। बताया जाता है कि दोनों फ़िल्में हिट साबित हुई थीं।

57
Image Credit : Social Media

2009 में फिल्म Nuvvostanante Nenoddantana के दो रीमेक आए

Nuvvostanante Nenoddantana के दो रीमेक 2009 में आए। ओडिया में डायरेक्टर हिमांशु पारिजा Suna Chadhei Mo Rupa Chadhei नाम से लाए, जिसमें अनुभव मोहंती, बर्षा प्रियदर्शिनी और सिद्धांत महापात्रा लीड रोल में थे। इसी साल डायरेक्टर नवनियत सिंह जिमी शेरगिल, कुलराज रंधावा, राज बब्बर और अनुपम खेर को लेकर पंजाबी रीमेक 'तेरा मेरा की रिश्ता' लेकर आए। कथिततौर पर ये दोनों फ़िल्में भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं।

67
Image Credit : Social Media

2010 में भी Nuvvostanante Nenoddantana के दो रीमेक आए

2010 में Nuvvostanante Nenoddantana का बांग्लादेशी रीमेक Nissash Amar Tumi नाम से और नेपाली रीमेक The Flash Back: Farkera Herda नाम से बना। बांग्लादेशी रीमेक का निर्देशन बोदलुल आलोम कोकून ने किया था और इसमें शाकिब खान, अप्पू बिस्वास और शिवोइल शेला अहम् रोल में दिखे थे। वहीं नेपाली रीमेक का डायरेक्शन दयाराम दहल ने किया था और फिल्म में निखिल उपरेती, युमा उपरेती और नीला पोखरियाल लीड रोल में दिखे थे। कहा जाता है कि ये दोनों फ़िल्में भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं।

77
Image Credit : Social Media

2013 में Nuvvostanante Nenoddantana का हिंदी रीमेक बना

2013 में डायरेक्टर प्रभु देवा गिरीश कुमार, श्रुति हासन और सोनू सूद को लीड रोल में लेकर Nuvvostanante Nenoddantana का हिंदी रीमेक 'रमैया वस्तावैया' नाम से लेकर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
तृषा कृष्णन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कौन थे संगीतकार अभिजीत मजूमदार, 54 की उम्र में हुआ निधन-700 गानों को किया था कम्पोज
Recommended image2
Niyasa ने एक्टर पिता की दूसरी शादी को बताया फ्रॉड? Ritika Giri के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Recommended image3
Border 2-Dhurandhar नहीं, इन 5 फिल्मों ने एडवांस बुकिंग से की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
Recommended image4
Shah Rukh Khan को अंकल कहने वाली 32 साल की हीरोइन, खुद बताई वायरल पोस्ट की सच्चाई
Recommended image5
SRK को बताया अंकल? अब Turkish एक्ट्रेस Hande Erçel ने कही ये बात
Related Stories
Recommended image1
सनी देओल की वो 7 फ़िल्में, शाहरुख़ खान की इजाज़त के बगैर नहीं बन सकते जिनके रीमेक!
Recommended image2
Ajay Devgn की वो 5 फ़िल्में, साउथ में बना जिनका रीमेक, सिर्फ एक हुई थी फ्लॉप
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved