MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • बेहद ग्लैमरस हैं पंजाबी एक्ट्रेस तानिया, फोटोज देख फटी रह जाएंगी आंखें

बेहद ग्लैमरस हैं पंजाबी एक्ट्रेस तानिया, फोटोज देख फटी रह जाएंगी आंखें

पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर मोगा में हमला। क्लिनिक में घुसकर अज्ञात लोगों ने मारी गोली, हालत स्थिर। पुलिस जांच में जुटी है। इस बीच तानिया के बारे में जानिए।

2 Min read
Author : Anshika Shukla
| Updated : Jul 05 2025, 04:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Social Media

पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज को पंजाब के मोगा जिले में दो अज्ञात लोगों ने उनकी क्लिनिक में घुसकर गोली मार दी। इस हादसे के बाद उन्हें मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ति कराया गया। कथित तौर पर, हमलावरों ने डॉक्टर से अपनी जांच करवाई और फिर उन पर कम से कम दो गोलियां चलाईं। मोगा के सीनियर पुलिस ऑफिसर (एसएसपी) अजय गांधी ने कहा कि डॉ. कंबोज को सीने और हाथ में गोली लगी है। एसएसपी ने कहा, 'वो अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। हम अपराध के पीछे के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।'

26
Image Credit : Social Media

तानिया की बात करें तो वो पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। तानिया का जन्म 6 मई साल 1993 को जमशेदपुर में हुआ था और वो अमृतसर में पली-बढ़ी हैं। तानिया ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय और अमृतसर में बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर विमेन से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके साथ-साथ उनके पास इंटीरियर डिजाइन और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में डिग्री भी है।

Related Articles

Related image1
Akshay को इस नाम से बुलाती हैं ट्विंकल खन्ना, बताया- वेकेशन में क्या किया 'खिलाड़ी कुमार' ने
Related image2
Anupama की वजह से प्रेम को मिलेगी यह सजा, राही का जीना हराम करेंगे यह लोग
36
Image Credit : Social Media

तानिया को साल 2016 की हिंदी फिल्म सरबजीत में सरबजीत की बेटी की भूमिका निभाने के लिए चुना गया था। हालांकि, अपने फाइनल एग्जाम की वजह से उन्हें यह अवसर छोड़ना पड़ा था। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, ऐश्वर्या राय बच्चन, ऋचा चड्डा, दर्शन कुमार, शिवानी सैनी और अंकिता श्रीवास्तव जैसे कलाकार थे। ऐसे में अगर वो यह रोल करती तो यह उनकी बॉलीवुड में पहली फिल्म होती।

46
Image Credit : Social Media

इसके बाद तानिया ने साल 2018 में पंजाबी फिल्म किस्मत से डेब्यू किया था, जिससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। इस फिल्म में एमी विर्क और सरगुन मेहता लीड रोल में थे।

56
Image Credit : Social Media

वहीं तानिया ने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है, जिनमें किस्मत 2, गुड्डियां पटोले, रब्ब दा रेडियो 2, सुफना, बजरे दा सिट्टा, ओए मखना और गॉडडे गॉडडे चा आदि शामिल हैं।

66
Image Credit : Social Media

फिल्मों में काम करने के अलावा, तानिया कई पॉपुलर म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं, जैसे गिप्पी ग्रेवाल का यू एंड मी, करण औजला का क्या बात है और एमी विर्क का तेरी जट्टी शामिल हैं। वहीं तानया की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उनके परिवार में माता और पिता के अलावा उनकी एक छोटी बहन भी है, जिसका नाम तमन्ना है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AS
Anshika Shukla
अंशिका शुक्ला। मीडिया जगत में 7 साल से ज्यादा का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एंटरटेनमेंट डेस्क देख रही हूं। साल 2018 में इंडिया टीवी और साल 2019 में इंडिया न्यूज़ में इंटर्नशिप कर चुकी हैं। 2 साल दैनिक भास्कर डिजिटल में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
टीवी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Border एक्टर का हार्ट अटैक से निधन, जानिए कौन थे वो और कितनी फिल्मों में आए नज़र
Recommended image2
Dhurandhar 2 की आहट ने बिगाड़ा बॉक्स ऑफिस का खेल, सनी देओल की गबरू समेत ये 4 फ़िल्में हुईं पोस्टपोन
Recommended image3
Priyanka Chopra- Nick Jonas का सबसे मुश्किल दौर, 12-12 घंटे अस्पताल में कटीं दर्दभरी रातें!
Recommended image4
Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट
Recommended image5
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Related Stories
Recommended image1
Akshay को इस नाम से बुलाती हैं ट्विंकल खन्ना, बताया- वेकेशन में क्या किया 'खिलाड़ी कुमार' ने
Recommended image2
Anupama की वजह से प्रेम को मिलेगी यह सजा, राही का जीना हराम करेंगे यह लोग
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved