गाने में सबा खान लीड एक्ट्रेस नज़र आ रही हैं, 'बिग बॉस 12' की एक्स कंटेस्टेंट सबा इस सॉन्ग को लेकर शुरु से एक्साइटेड थी। उनसे जब इस गाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि ऐसे टेलेंटेड लोगों के साथ काम करना बेहतरीन एक्सपीरिएंस रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क । टीवी एक्टर गौतम सिंह विज ( Gautam Singh Vig), सबा खान ( Saba Khan ) का रोमांटिक सॉन्ग 'दूरियां' दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है । विज ने बिग बॉस फेम सबा खान के साथ ज़बरदस्त रोमांटिक कैमेस्ट्री दिखाई दी है। इसे अब तक 4 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं । फैंस इस पर जमकर कॉमेन्ट भी कर रहे हैं । 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सबा खान ने फैंस को कहा थैंक्स

गाने में सबा खान लीड एक्ट्रेस नज़र आ रही हैं, 'बिग बॉस 12' की एक्स कंटेस्टेंट सबा इस सॉन्ग को लेकर शुरु से एक्साइटेड थी। उनसे जब इस गाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि ऐसे टेलेंटेड लोगों के साथ काम करना बेहतरीन एक्सपीरिएंस रहा है। मैं फैंस को 'दूरियां' का बेसब्री से इंतजार करने के लिए थैंक्स करना चाहती हूं ।

गौतम विज ने जताई दर्शकों से उम्मीद

गौतम विज ने इस सॉन्ग की रिलीज़ पर कहा: "मैं 'दूरियां' के लिए दर्शकों का रिएक्शन देखकर बहुत खुश हूं। सबा खान के साथ यह एक बेहद यूनिक एक्सपीरियंस था, मुझे उम्मीद है कि दर्शक आगे भी हमें इसी तरह से प्यार और आशीर्वाद देंगे । गौतम को 'नामकरण', 'पिंजरा ख़ूबसूरती का', 'तंत्र', 'इश्क सुभान अल्लाह', 'साथ निभाना साथिया 2' और वर्तमान में 'जुनूनियत' जैसे डेली सोप में काम करने के लिए जाना जाता है।

दूरियां सॉन्ग में देखें गौतम और सबा खान की रोमांटिक कैमेस्ट्री -

YouTube video player


दूरिया सॉन्ग को तनवीर सैयद रियाज ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने 'आशिकी 2', 'बैंग बैंग' और 'एक विलेन' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है।

दूरियां की स्टारकास्ट

GrooveNexus Records से रिलीज गाना 'दूरियां' की धुन अल्ताफ सैय्यद ने तैयार की है। इस खूबसूरत गाने को विजय मेवाड़ा और म्यूजिक लेबल- ग्रूव नेक्सस रिकॉर्ड्स ने प्रोड्यूस किया है। गाने में गौतम सिंह विज और सबा खान के साथ अयाज खान और आशीष शर्मा भी नज़र आ रहे हैं ।