- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- SRK से सैफ अली खान तक, विलेन के रोल में भी खूब जंचे ये 10 स्टार, चौंका देगा लिस्ट में इन 2 का नाम
SRK से सैफ अली खान तक, विलेन के रोल में भी खूब जंचे ये 10 स्टार, चौंका देगा लिस्ट में इन 2 का नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क. हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि सैफ अली खान को साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर की फिल्म में विलेन का रोल ऑफर हुआ है। बता दें कि बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने निगेटिव रोल प्ले कर पापुलैरिटी हासिल की। पढ़ें उनके बारे में...

आपको बता दें कि सैफ अली खान के अलावा शाहरुख खान, रणवीर सिंह, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, जॉन अब्राहम सहित कुछ स्टार्स ने फिल्म में लीड के साथ विलेन का भी रोल प्ले किया। इतना ही नहीं आपको जानकार हैरानी होगी कि काजोल और प्रियंका चोपड़ा भी फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुकी है।
1. शाहरुख खान
सबसे पहले बात करते हैं शाहरुख खान की, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआत में ही फिल्मों में विलेन का रोल प्ले किया। उन्होंने बाजीगर, डर, अंजाम, डॉन जैसी फिल्मों में निगेटिव रोल प्ले किया।
2. संजय दत्त
संजय दत्त ने अपने करियर में कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया और उसे खासा पसंद भी किया गया। उन्होंने खलनायक के अलावा अग्निपथ, पानीपत, केजीएफ चैप्टर 2, शमशेरा जैसी फिल्मों में विलेन का रोल प्ले किया।
3. ऋतिक रोशन
बात ऋतिक रोशन की करें तो उन्होंने धूम 2 में निगेटिव किरदार निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा 2022 में फिल्म विक्रम वेधा में भी विलेन के रोल में नजर आए।
4. रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने फिल्म पद्मावत में जिस तरह से निगेटिव किरदार निभाया, वो वाकई तारीफ के काबिल है। उनकी परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म के हीरो शाहिद कपूर पर रणवीर भारी पड़ गए थे।
5. जॉन अब्राहम
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पठान में जॉन अब्राहम ने विलेन का किरदार निभाया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने धूम और शूट आउट एट वडाला में भी निगेटिव किरदार निभाया था।
6. सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी भी फिल्मों में लीड हीरो के अलाव विलेन का किरदार भी निभा चुके है। उन्होंने फिल्म धड़कन और मैं हूं ना में विलेन का रोल प्ले किया था।
7. अक्षय कुमार
अक्षय कुमार भी फिल्मों में निगेटिव रोल प्ले कर चुके हैं। उन्होंने अजनबी, खिलाड़ी 420, इंटरनेशनल खिलाड़ी, बच्चन पांडे जैसी फिल्मों में विलेन का रोल प्ले किया है।
8. काजोल
ब्लॉकबस्टर फिल्म गुप्त में काजोल ने निगेटिव रोल प्ले किया था। जब क्लाइमैक्स में काजोल के किरदार का राज खुला तो सभी चौंक गए।
9. प्रियंका चोपड़ा
वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म एतराज और सात खून माफ में विलेन का किरदार निभाया था। फिल्म एतराज के लिए तो उन्हें अवॉर्ड भी मिला था।
10 सैफ अली खान
सैफ अली खान को हीरो से ज्यादा विलेन के रोल में पसंद किया जाता है। उन्होंने ओमकारा, रेस, रेस 2 और तान्हाजी जैसी फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाया है।
ये भी पढ़ें..
कंगना रनोट के Lock Upp 2 में नजर आएंगे Bigg Boss 16 के ये कंटेस्टेंट्स, पहले से ज्यादा वाइल्ड होगा शो
आखिर किस मजबूरी के चलते सलमान खान को सोना पड़ा था चटाई पर और खाने पड़े थे चने, जानें पूरा माजरा
जब इस डांसर पर आया सलमान खान के पापा का दिल तो घर में मच गया था कोहराम, सालों बाद हुआ खुलासा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।