ब्राजीलियाई-मॉडल से एक्ट्रेस बनी लारिसा बोन्सी ( Larissa Bonesi) को मुंबई में स्पॉट किया गया है। लारिसा के बारे में ऐसे रूमर्स हैं कि वह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गर्ल फ्रेंड हैं।

एंटरेटनमेंट डेस्क, Shahrukh Khans son Aryan Khan rumored girlfriend Larissa Bonesi spotted in Mumbai । बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) के बेटे आर्यन खान ( Aryan Khan ) भले ही एक्टिंग की फील्ड में एक्टिव नहीं है। बावजूद इसके वे सुर्खियों में बने रहते हैं । हाल ही में वे ब्राजीलियाई-मॉडल से एक्ट्रेस बनी लारिसा बोन्सी के साथ अपने रोमांस की अफवाह की वजह सुर्खियों में आए थे । ये अटकलें तब शुरु हुईं जब इंटरनेट यूजर्स ने आर्यन की इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट में लारिसा को देखा। इन अफवाहों के बीच, लारिसा ने जब मुंबई में एंट्री को तो फैंस का एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ गया । एक्ट्रेस कैमरे से अपना चेहरा छिपाती भी नजर आईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आर्यन खान की रुमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी मुंबई में स्पॉट हुईं

पैपराज़ी ने हाल ही में आर्यन खान की रुमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया। एक्ट्रेस फुल स्लीव वाली व्हाइट टॉप, और भूरे रंग के साथ स्कर्ट और ब्लिंग ट्रांसपेरंट जूते पहने हुए दिखाई दी थी। इस दौरान लारिसा बेहद खूबसूरत और हॉट दिखाई दे रहीं थीं।

वायरल वीडियो में लारिसा को ग्लैमरस मेकअप और ओपन हेयर में देखा जा सकता है. हालाँकि, कैमरों के फ्लेश चमकते ही एक्ट्रेस ने अपना चेहरा छिपाने की भी कोशिश की थी।

View post on Instagram

लारिसा बोन्सी की मदर को आर्यन खान की कंपनी से मिला गिफ्ट

हाल ही में आर्यन और लारिसा बोन्सी का एक म्यूजिक कॉन्सर्ट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था । कथित तौर पर, लारिसा की मां रेनाटा बोन्सी जब मुंबई पहुंची थी तो आर्यन के क्लॉथ ब्रांड, डियावोल एक्स से एक महंगा गिफ्ट उन्हें दिया गया था।

View post on Instagram