Pakistani rapper Talha Anjum ने नेपाल के लाइव कॉन्सर्ट में गर्व से भारतीय तिरंगा झंडा लहराया। विरोध के बावजूद उन्होंने नफरत और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया जो चर्चा का विषय बन गया है। उन्हें कई पाकिस्तानी फैन्स का सपोर्ट भो मिल रहा है। 

पाकिस्तानी रैपर तल्हा अंजुम इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं। वजह उनके गाने नहीं, बल्कि उनके द्वारा भारत का तिरंगा झंडा लहराना है। खास बात यह है कि जब उनका विरोध हुआ तो उन्होंने विरोधियों को करारा जवाब देकर मुंह बंद कर दिया। दरअसल, तल्हा अंजुम हाल ही में नेपाल में लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे। इसी दौरान एक फैन ने उन्हें तिरंगा झंडा दिया। तल्हा ने यह झंडा गर्व के साथ लहराया और फिर उसे अपने गले में लपेट लिया। इस लम्हे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उनके पाकिस्तानी फैन्स ने विरोध किया और उनके लिए भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। हालांकि, तल्हा इससे विचलित नहीं हुए, बल्कि उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जो चर्चा में बना हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तल्हा अंजुम ने हेटर्स को दिया करारा जवाब

'कराची चल' जैसे गाने गा चुके तल्हा अंजुम ने तिरंगे के सम्मान के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हेटर्स को करारा जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "मेरे दिल में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। मेरी कला की कोई सीमा नहीं है। अगर मेरे द्वारा भारतीय झंडा लहराने पर विवाद होता है तो होने दो। मैं फिर से ऐसा करूंगा। कभी मीडिया, युद्ध चाहने वाली सरकारों और उनके दुष्प्रचारों की परवाह नहीं करूंगा। उर्दू रैप बिना सीमा के रहा है और हमेशा रहेगा।"

तल्हा अंजुम को मिल रहा फैन्स का सपोर्ट

तल्हा अंजुम की पोस्ट देखने के बाद उनके पाकिस्तानी फैन्स उन पर हमला बोल रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जो उनकी भावना का सम्मान कर रहे हैं और उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "भाई, आपने मेरी नज़र में इज्ज़त और बढ़ा ली है। आपमें वाकई हिम्मत है। बहुत इज्ज़त है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "वी लव यू ब्रदर।" एक यूजर का कमेंट है, "लगा रह लड़के। पाकिस्तान की शान है तू। सही किया है तूने। एक्सप्लेन भी ना कर। प्यार बांटना है काम तुम्हारा। खुदा आपको और हिम्मत दे भाई।" एक यूजर ने लिखा है, "किसी देश का झंडा लहराने से आप एंटी-पाकिस्तानी नहीं हो जाते।"

View post on Instagram

कौन हैं तल्हा अंजू

तल्हा अंजुम पाकिस्तान के पॉपुलर रैपर और सॉन्ग राइटर हैं। उन्होंने यंग स्टनर्स नाम से हिप-हॉप ग्रुप बनाया है, जिसमें उनके साथ को-फाउंडर तल्हा यूनुस हैं। उन्होंने 'बर्गर-ए-कराची', 'मिला मंजुम' और 'लाम साईं चोरा' जैसे उर्दू रैप बनाकर पाकिस्तानी रैप इंडस्ट्री में योगदान दिया है।