कान्स फिल्म फेस्टीवल 16 मई से शुरू हो गया है । इसमें सारा अली खान, अनुष्का शर्मा, मानुषी छिल्लर, ईशा गुप्ता, मृणाल ठाकुर, शैनन कुमार सहित कई सितारे पहली बार रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दिखाएंगे । इसमें कई स्टार कान्स में पहुंच चुके हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क : कान्स फिल्म फेस्टीवल ( Cannes 2023) 16 मई से शुरू हो गया है । इस साल के फेस्टिवल में कई बी-टाउन सेलेब्स शिरकत करेंगे । साल 2023 में सारा अली खान, अनुष्का शर्मा, मानुषी छिल्लर, ईशा गुप्ता, मृणाल ठाकुर, शैनन कुमार सहित कई सितारे पहली बार रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दिखाएंगे । बॉलीवुड के कई स्टार कान्स में पहुंच चुके हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले दिन फ्रांस पहुंचे ये स्टार

रेड कार्पेट अपीयरेंस से पहले कई बॉलीवुड सेलेब्स कान्स पहुंच चुके हैं। इसमें सारा अली खान, विजय वर्मा, मानुषी छिल्लर और ईशा गुप्ता शामिल हैं ।

ईशा गुप्ता भी कान्स पहुंच चुकी हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम हैंडल पोस्ट करके खुद के यहां पहुंचने की इंफर्मेशन शेयर की है ।

View post on Instagram

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी कान्स में शिरकत करने पहुंचीं हैं, एक्ट्रेस ने इस मौके का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है । जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी कान्स पहुंच चुकी हैं, हालांकि उन्होंने अभी तक कोई पोस्ट नहीं किया है। यह अफवाह भी सुनने में आई है कि वह अपने रूमर बॉयफ्रेंड विजय वर्मा के साथ यहां पहुंची है । 

एक्टर विजय वर्मा ने शेयर की पोस्ट-

View post on Instagram

ऐाश्वर्या राय बच्चन भी इवेंट में होंगी शामिल 

अनुष्का के साथ, एक्ट्रेस और 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी 2023 में कान्स में डेब्यू करेंगी। वे ही नही ईशा गुप्ता भी कान्स में डेब्यू करेंगी । उनके अलावा, ऐश्वर्या राय बच्चन, मृणाल ठाकुर, डॉली सिंह, शैनन कुमार और उर्वशी रौतेला, अदिति राव हैदरी भी इस इवेंट में शिरकत करेंगी ।

ये भी पढ़ें - 

85 साल पहले इसलिए शुरू हुआ था Cannes Film Festival, बॉलीवुड के इस डायरेक्टर की मूवी हुई थी सबसे पहले स्ट्रीम

18 Cr में हुई थी आर्यन खान ड्रग्स मामले में डील, इतने लाख हुआ था एडवांस पेमेंट, समीर वानखेड़े के खिलाफ FIR में खुलासा