सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें निक एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर गिर जाते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति और पॉपुलर अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। इस बीच हाल ही में निक जोनस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो स्टेज पर अपने भाइयों, केविन जोनस और जो जोनस के साथ परफॉर्म कर रहे होते हैं। इस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो स्टेज से गिर जाते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फैंस हुए निक जोनस की हेल्थ को लेकर परेशान

इसके बाद वो तुरंत खड़े होते हैं और फिर से गाना गाने लगते हैं। अब उनके इस कॉन्फिडेंस और एटीट्यूड ने फैंस का दिल जीत लिया है। हालांकि, कुछ फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित नजर आए। जहां एक यूजर ने लिखा, 'निक गिरने के बाद जिस तरह से उठे हैं, वो बहुत ही शानदार है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'उम्मीद करते हैं कि निक को चोट नहीं आई होगी।' वहीं कुछ लोग ईवेंट कराने वाले लोग को खरी खोटी सुना रहे हैं। उनका कहना है कि लोग स्टेज को इतने खतरनाक तरीके से क्यों डिजाइन कराया है। आपको बता दें इस कॉन्सर्ट में निक की पत्नी और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई थीं।

View post on Instagram

बीच कॉन्सर्ट में निक पर महिला फैन ने फेंकी थी ब्रा

इससे पहले निक जोनस के कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ था, जिसमें लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे। तभी कॉन्सर्ट में मौजूद उनकी एक फीमेल फैन ने उनके ऊपर ब्रा फेंक दी थी इसके बाद निक कुछ समज नहीं पाए और कुछ समय के लिए रुक गए थे। हालांकि इसके बाद वो बिन कुछ रिएक्ट किए वहां से उठे और वापस गाना गाने लगे।

और पढ़ें..

जूते पहनकर झंडा फहराने पर ट्रोल होने के बाद शिल्पा शेट्टी ने किया पलटवार, ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब