टॉप पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर खंगूरा का अकस्मात निधन हो गया है। गुरुवार, 17 नवंबर, 2022 को पंजाब के लुधियाना के कस्बा सुधार बाजार में उन्होंने अंतिम सांस ली। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Famous actress Daljit Kaur died in super market । टॉप पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर खंगूरा का अकस्मात निधन हो गया है। गुरुवार, 17 नवंबर, 2022 को पंजाब के लुधियाना के कस्बा सुधार बाजार में उन्होंने अंतिम सांस ली। कथित तौर पर दलजीत मेंटल ( मानसिक) बीमारी से जूझ रही थीं, उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था । फेमस एक्ट्रेस ने 70 से अधिक पंजाबी फिल्मों में काम किया, जिसमें 10 हिंदी मूवी भी शामिल हैं। वह 69 वर्ष की थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


पुणे से किया एक्टिंग कोर्स 
पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर का अंतिम संस्कार आज यानि 17 नवंबर को दोपहर 1 बजे लुधियाना में किया गया। उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज (एलएसआर) से ग्रेजुएट किया और रेपोटेटिड एफटीआईआई, पुणे से एक्टिंग कोर्स किया। उन्होंने साल 1976 में फिल्म 'दाज' से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

कबड्डी और हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी
दलजीत कौर अपने समय में कबड्डी और हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुकी हैं । उन्होंने अपने शानदार खेल के बाद सुपरहिट पंजाबी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया, दलजीत कौर ने 'पुट जट्टां दे', 'ममला गड़बड़ है', 'की बनू दुनिया दा', 'सरपंच', 'पटोला' ( Putt Jattan De, Mamla Gadbad Hai, Ki Banu Duniya Da, Sarpanch, Patola) जैसी फिल्में शामिल हैं। दलजीत ने सिंह वीएस कौर (2013) में गिप्पी ग्रेवाल की मां की भूमिका निभाई।

पति की रोड एक्सीडेंट में हुई थी मौत
दलजीत ने अपने एक्टर पति हरमिंदर सिंह देओल की रोड एक्सीडेंट में दुखद मौत के बाद फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था । उनके अचानक निधन से उनके फैन्स और इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं। उनकी मौत से कई लोग दुखी हुए और फैमिली के प्रति संवेदना जताई है।

ये भी पढ़ें -
An Action Hero: आयुष्मान खुराना के साथ आइटम नंबर में नोरा फतेही ने लूट ली महफिल, 'Jehda Nasha' रिलीज
आयुष्मान खुराना को लड़कियों ने जमकर नचाया, दीपिका पादुकोण ने लगाया भारी-भरकम गॉगल, क्यूट 
ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' की शूटिंग के लिए रवाना हुईं दीपिका पादुकोण, लेडी डॉन लुक में आईं नज़र
An Action Hero: आयुष्मान खुराना के साथ आइटम नंबर में नोरा फतेही ने लूट ली महफिल, 'Jehda Nasha'