Farrhana Bhatt mobbed Hyderabad: खतरों के खिलाड़ी 15 फेम फरहाना भट्ट के हैदराबाद इवेंट में भारी भीड़ जुट गई। इससे वहां धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
खतरों के खिलाड़ी 15 की फाइनलिस्ट फरहाना भट्ट हाल ही में हैदराबाद में एक इवेंट में पहुंची थीं। वहां फैंस की भीड़ इतनी बढ़ गई कि हालात काबू से बाहर हो गए। सोशल मीडिया पर क्लिप्स वायरल होने के बाद फरहाना की टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है। टीम ने फैंस के प्यार और जोश की तारीफ की, लेकिन साथ ही भीड़ के कारण हुई धक्का-मुक्की और भगदड़ पर चिंता भी जताई।
हैदराबाद इवेंट में क्या हुआ
फरहाना भट्ट हैदराबाद में एक फैशन एग्जिबिशन में शामिल हुई थीं। वहां उनके पहुंचते ही फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग इतने उत्साहित थे कि स्थिति संभालना मुश्किल हो गया। भीड़ में धक्का-मुक्की होने लगी, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। कई लोग असहज और असुरक्षित महसूस करने लगे। इस पूरे वाकये के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए।
और पढ़ें - 'कोमल रानी पति चोर है...', राखी सावंत ने फिर सुनाई खरी-खोटी, गोविंदा से मांगे 66 हजार रु.
फरहाना भट्ट की टीम का आधिकारिक बयान
यंग फिल्मिस्तान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लंबा बयान जारी किया। टीम ने लिखा कि जगह पर भीड़ बहुत ज्यादा हो गई और संभालना मुश्किल हो गया। इससे धक्का-मुक्की हुई, जिसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। किसी को भी असहज या असुरक्षित महसूस होते देखना चिंता की बात है। जब किसी आर्टिस्ट के इर्द-गिर्द इतना जोश होता है तो भावनाएं ऊंची हो जाती हैं।
भगदड़ में नहीं हुआ कोई घायल
टीम ने साफ कहा कि किसी भी इवेंट में आने वाले लोगों की सुरक्षा, इज्जत और आराम सबसे पहले आना चाहिए। उन्होंने वायरल वीडियो देखने और शेयर करने वालों से अपील की कि इस दुखद हालात को अनावश्यक नकारात्मकता या व्यक्तिगत हमलों में न बदलें। टीम ने आगे लिखा कि फरहाना हैदराबाद अपने दर्शकों के लिए सिर्फ प्यार और सम्मान लेकर आई थीं। वो कभी नहीं चाहेंगी कि उनकी मौजूदगी की वजह से कोई घायल हो, असहज महसूस करे या अपमानित हो। टीम की उम्मीद है कि आगे जब बड़े पैमाने पर पब्लिक अटेंडेंस वाले इवेंट हों तो भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और एंट्री-एग्जिट का सही इंतजाम जरूर किया जाए। ताकि आर्टिस्ट, विजिटर्स और महिलाएं सुरक्षित और आराम से ऐसे कार्यक्रमों का आनंद ले सकें।
और पढ़ें - Drishyam Day 1 BO Record: 6th बिगेस्ट बॉलीवुड ओपनर बनीं दृश्यम-3, SRK की पठान को भी पछाड़ा

फरहाना भट्ट फिलहाल क्या कर रही हैं
फरहाना भट्ट फिलहाल खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आ रही हैं। वो टॉप पांच फाइनलिस्ट में शामिल हैं। उनके साथ अविनाश मिश्रा, हर्ष गुजराल, करण वाही और रिथविक धनजनी भी फाइनले में हैं। शो का ग्रैंड फिनाले आज रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। ये एपिसोड जियो हॉटस्टार पर भी उपलब्ध रहेगा। इससे पहले फरहाना सलमान खान वाले बिग बॉस 19 में पहुंची थीं। वो फाइनल तक पहुंचीं लेकिन ट्रॉफी गौरव खन्ना ने जीती। फरहाना बिग बॉस 19 की फर्स्ट रनर-अप रहीं। इससे पहले उन्होंने नोटबुक, लैला मजनू और सिंघम अगेन जैसी फिल्मों में भी काम किया है। फरहाना भट्ट के हैदराबाद वाले इस वाकये ने एक बार फिर बड़े इवेंट्स में भीड़ कंट्रोल की जरूरत को टारगेट किया है।
