OTT release list July 17 2026 India: 17 जुलाई 2026 को Netflix और JioHotstar पर कई नई फिल्में व सीरीज आ गई हैं। इसमें K-ड्रामा, थ्रिलर और ड्रामा भी अवेलेबल हैं।

अगर आप वीकेंड पर घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो 17 जुलाई 2026 आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस शुक्रवार Netflix और JioHotstar समेत कई OTT प्लेटफॉर्म्स पर रोमांस, फैमिली ड्रामा, थ्रिलर, K-Drama और डॉक्यूमेंट्री जैसी अलग-अलग जॉनर की नई रिलीज़ स्ट्रीम हो रही हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते की टॉप OTT रिलीज के बारे में, जिनका आप वीकेंड में मजा ले सकते हैं। 

मा इंति बंगारम (JioHotstar)

साउथ स्टार सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'Maa Inti Bangaaram' इस शुक्रवार JioHotstar पर रिलीज हो गई है। यह एक इमोशनल तेलुगु फैमिली ड्रामा है, जिसमें एक मजबूत महिला अपने परिवार को हर मुश्किल से बचाने के लिए संघर्ष करती है। अगर आपको फैमिली इमोशन और इंस्पिरेशनल कहानियां पसंद हैं, तो यह फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

और पढ़ें - Samay Raina Mystery Girl: चांदनी आनंद घई कौन हैं? समय रैना की मिस्ट्री गर्ल का हुआ खुलासा

YouTube video player

हार्टस्टॉपर फॉरएवर (Netflix)

Netflix की लोकप्रिय रोमांटिक सीरीज Heartstopper अब अपने लास्ट चैप्टर के साथ लौट आई है। 'Heartstopper Forever' में निक और चार्ली की कहानी को खूबसूरत अंदाज में खत्म किया गया है। कॉलेज लाइफ, लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप, दोस्ती और भविष्य की चुनौतियों के बीच दोनों का सफर इस फिल्म का मुख्य आकर्षण है।

YouTube video player

चांद मेरा दिल (JioHotstar)

अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर 'Chand Mera Dil' एक रोमांटिक ड्रामा है। हैदराबाद के बैकग्राउंड पर बनी इस कहानी में दो इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की प्रेम कहानी दिखाई गई है, जो अनप्लान्ड प्रेग्नेंसी के बाद जिम्मेदारियों, शादी और करियर के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं।

और पढ़ें - मौनी रॉय का नया अफेयर? नागिन सीरियल के इस एक्टर संग जुड़ रहा नाम

YouTube video player

द ईस्ट पैलेस (Netflix)

K-Drama पसंद करने वालों के लिए 'The East Palace' शानदार चॉइस हो सकता है। यह एक डार्क फैंटेसी सीरीज है, जिसमें एक शाही महल सीक्रेट शक्तियों के साए में है। एक घोस्ट हंटर और एक ऐसी महिला, जो डेड आत्माओं की आवाज सुन सकती है, मिलकर महल पर मंडरा रहे अभिशाप का रहस्य सुलझाने निकलते हैं।

YouTube video player

डिजायर (Netflix)

'Desire' एक मैक्सिकन साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। कहानी एक सफल महिला वकील की है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब वह अपनी बेटी के स्विमिंग कोच के साथ एक गुप्त रिश्ते में पड़ जाती है। इसके बाद रिश्तों, विश्वास और परिवार के बीच तनाव बढ़ता जाता है।

YouTube video player

23000 लाइव्स (Netflix)

सच्ची घटनाओं से इंस्पायर '23,000 Lives' एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है। फिल्म में बर्लिन के कुछ युवा एक्टिविस्ट्स की कहानी दिखाई गई है, जो भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) में फंसे शरणार्थियों की जान बचाने का मिशन शुरू करते हैं। लेकिन जल्द ही उनका यह मानवीय प्रयास कानूनी और नैतिक चुनौतियों में बदल जाता है। यह फिल्म मानवता, साहस और मुश्किल फैसलों की कहानी बयां करती है।