Friday OTT And Theatre Release: शुक्रवार को कौन सी फिल्में और वेब सीरीज सिनेमाघरों और ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं? सिनेमाघरों में कितनी फिल्में रिलीज होगी? ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कितनी वेब सीरीज और मूवीज स्ट्रीम होंगी? 

Friday 29 May OTT And Theatre Release: मई का आखिरी शुक्रवार काफी धमाकेदार होने वाला है। बता दें कि 29 मई को सिनेमाघरों के साथ ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त गदर मचने वाला है। खबरों की मानें तो फ्राइडे को आपको फुल एंटरटेनमेंट मिलेगा। आप सस्पेंस-थ्रिलर के साथ हॉरर और कॉमेडी फिल्में और सीरीज देखकर अपना वीकेंड और मजेदार बना सकते हैं। आइए, जानते हैं सिनेमाघरों और ओटीटी के डिफरेंट प्लेटफॉर्म पर कितनी मूवीज और सीरीज रिलीज होने जा रही है…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

OTT पर रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज कौन सी?

द फोर सीजन्स 2

द फोर सीजन्स 2 आठ एपिसोड की सीरीज है, जो 1981 में बनी एलन एल्डा की फिल्म द फोर सीजन्स का अडाप्शन हैं। इसमें देखने मिलेगा कि सभी दोस्त सीजनल गेट टू गेदर के लिए फिर से मिलते हैं, जहां वे पर्सनल लाइफ और लॉस शेयर करते हैं। इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। वहीं, मर्डर माइंडफुली 2 आठ एपिसोड की जर्मन डार्क कॉमेडी सीरीज हैं। इसमें टॉम शिलिंग लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इस सीरीज को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

कजिन्स एंड कल्याणम्स

कजिन्स एंड कल्याणम्स एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है। इसमें 6 कजिन भाई-बहनों की जिंदगी के सफर और फैमिली बॉन्ड देखने मिलेगा। इसका पहला एपिसोड 29 मई से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। बता दें कि इस शो में 60 एपिसोड हैं, जिसमें 4 एपिसोड हर शुक्रवार को स्ट्रीम किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें.. बॉलीवुड-साउथ की 6 नई जोड़ियां मचाएंगी तहलका, एक पेयर को देखने सबसे ज्यादा बेताबी

राफा सीजन 1

राफा एक 4 पार्ट वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जो टेनिस के दिग्गज राफेल नडाल के करियर के फाइनल चैप्टर की झलक दिखाएंगी। इसकी स्ट्रीमिंग 29 मई से नेटिफ्लिक्स पर होगी। वहीं, फुटबॉल के दिग्गज पेले, जारजिन्हो और कार्लोस अल्बर्टो पर बेस्ड सीरीज ब्राजील 70: द थर्ड स्टार भी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

कैलाबास कॉन्फिडेंशियल

साउथ कैलिफोर्निया के बैकड्रॉप पर बेस्ड कैलाबास कॉन्फिडेंशियल आठ एपिसोड की रियलिटी सीरीज है, जो अमीर दोस्तों, एक्स लवर्स और पुराने कंप्टीटर के एक ग्रुप की कहानी बताएगी। इसे 29 मई से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

सिनेमाघरों में कौन सी फिल्में रिलीज होंगी

शुक्रवार को सिनेमाघरों में 4 फिल्में रिलीज हो रही है। 29 मई को श्री बाबा नीब करोली महाराज रिलीज हो रही है। इसमें लक्ष्मण नारायण शर्मा की स्प्रिचुअल जर्नी देखने को मिलेगी। मूवी में सुबोध भावे लीड रोल में हैं। इनके साथ तेजवानी, स्मिता तांबे, हेमंत पांडे, राजेश शर्मा और मिलिंद गुनाजी भी हैं। जैकी श्रॉफ की फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो भी रिलीज हो रही है। ये एलियंस पर बेस्ड एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। कॉमेडी-इमोशन्स से भरी इस फिल्म में प्रतीक बब्बर और भाग्यश्री भी हैं। कॉमेडी ड्रामा फिल्म रजनी की बारात भी आ रही है। फिल्म में कनिष्क विजय, अश्वथ भट्ट, सुनीता राजवार और जरीना वहाब लीड रोल में हैं। इनके अलावा साइकोलॉजी फैंटेसी क्राइम थ्रिलर फिल्म नव्या गुंजारा भी सिनेमाघरों में आ रही है। इसमें जितेंद्र बोहरा, तुषार कावले, जेसिका यादव, क्षितिज पवार लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ें.. Bhooth Bangla OTT: पता चल गया अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी कब-किस ओटीटी पर आएगी