- Home
- Entertainment
- Ganga Mai Ki Betiyan Spoiler: रिश्तों में जहर घोल रहा कौन? स्नेहा-सिद्धू की जिंदगी में तूफान
Ganga Mai Ki Betiyan Spoiler: रिश्तों में जहर घोल रहा कौन? स्नेहा-सिद्धू की जिंदगी में तूफान
सीरियल गंगा माई की बेटियां में हड़कंप मचा हुआ है। गंगा की बेटियों की जिंदगी में तूफान आ गया है। स्नेहा का दिल टूट गया है तो सहाना पति और ससुरवालों के व्यवहार को लेकर कश्मकश में है। दूसरी और सिद्धू, स्नेहा के बर्ताव को लेकर उलझन में घूम रहा है।

गंगा माई की बेटियां सीरियल
गंगा माई की बेटियां सीरियल में लगातार धमाके देखने को मिल रहे हैं। शो में दिखाया कि गंगा अपनी बेटियों को लेकर परेशान है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि कैसे चीजों को सुलझाए। इसी बीच दुर्गावती इनके रिश्तों में जहर घोलने के लिए एक चाल चलने की फिराक में है।
स्नेहा ने तोड़ा सिद्धू का दिल
सीरियल में दिखाया कि स्नेहा आखिरकार दिल पर पत्थर रखकर सिद्धू को मिलने बुलाती है और उसे साफ मना कर देती है कि उन दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है, जैसा वो सोच रहा है। सिद्धू उसे समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वो नहीं मानती।
ये भी पढ़ें... बॉलीवुड के HIT गानों पर बने इन 7 सीरियल के टाइटल, एक 17 से बैठा है TV पर कब्जा जमाए
खुद को सजा देगी स्नेहा
गंगा माई की बेटियां सीरियल आगे दिखाया जाएगा कि सिद्धू का दिल तोड़ने के बाद स्नेहा काफी परेशान है और उसका किसी भी काम में मन नहीं लग रहा है। वो खुद को ऐसी सजा देगी, जिसे देखकर गंगा मां के होश उड़ जाएंगे।
गंगा मां होगी दुखी
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि गंगा अपनी बेटी स्नेहा की हालत देखकर बहुत दुखी होगी। वो मन ही मन सिद्धू को बद्दुआ देगी कि उसके एक झूठ की वजह से उसकी बेटी की जिंदगी बर्बाद हो गई।
सहाना की जिंदगी में मचा है तूफान
दूसरी और सीरियल में दिखाया जाएगा कि सहाना को पता चल जाता है कि उसके ससुराल वालों ने शादी में दहेज मांगा था। वो घर पहुंचेगी और पति मुरली का बिहेवियर देखकर चौंक जाएगी। आगे क्या होगा.. ये देखना मजेदार होगा।
ये भी पढ़ें... OTT Release This Week: एक्शन-कॉमेडी का लगेगा तड़का, 9 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।