Gaurav Khanna Injury in Khatron Ke Khiladi 15: गौरव खन्ना ने इसे अपनी जिंदगी का "सबसे दर्दनाक अनुभव" बताया और खुलासा किया कि इस स्टंट के दौरान सिर्फ वही नहीं, बल्कि उनके साथ तीन अन्य कंटेस्टेंट्स भी घायल हुए थे।
'अनुपमा' फेम अभिनेता गौरव खन्ना इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 15' में अपने दमदार स्टंट्स को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पीठ पर पड़े गंभीर चोट के निशान दिखाए, जिन्हें देखकर फैंस भी हैरान रह गए। गौरव ने इसे अपनी जिंदगी का "सबसे दर्दनाक अनुभव" बताया और खुलासा किया कि इस स्टंट के दौरान सिर्फ वही नहीं, बल्कि उनके साथ तीन अन्य कंटेस्टेंट्स भी घायल हुए थे।
रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हिस्सा ले रहे टीवी अभिनेता गौरव खन्ना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उनकी पीठ पर कई गहरे चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए गौरव ने लिखा कि टीवी पर इस स्टंट को दोबारा देखकर भी उन्हें वही दर्द महसूस होता है। उन्होंने लिखा, ‘टीवी पर इसे देखकर भी मुझे वही दर्द महसूस हुआ। यह मेरी जिंदगी का सबसे दर्दनाक अनुभव था। हम चारों इस स्टंट से गुजरे थे और आज भी शरीर पर ये निशान मौजूद हैं।’ उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उनके हौसले की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ओरी ने रिकॉर्ड किया था वीडियो
गौरव ने बताया कि उनकी चोट का यह वीडियो ओरहान अवात्रामणि (ओरी) ने रिकॉर्ड किया था। उन्होंने ओरी का शुक्रिया भी अदा किया कि उन्होंने उस मुश्किल पल को कैमरे में कैद किया।
और पढ़ें - शहनाज गिल का 3BHK मुंबई हाउस, मिनिमलिस्ट तरीके से किया होम डेकोर, देखें इनसाइड फोटोज
मां थीं शो में जाने के खिलाफ
इससे पहले गौरव खन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां शुरू से ही 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हिस्सा लेने के फैसले के खिलाफ थीं। उन्होंने कहा कि उनकी मां को इस बात की सबसे ज्यादा चिंता थी कि शो में खतरनाक स्टंट करने पड़ते हैं और कहीं उन्हें गंभीर चोट न लग जाए। गौरव ने उन्हें समझाया था कि शो में सुरक्षा के पूरे इंतजाम रहते हैं और हर स्टंट एक्सपर्ट्स की निगरानी में कराया जाता है। इसके बावजूद एक मां होने के नाते उनकी चिंता कम नहीं हुई।

शगुन शर्मा ने लगाए थे बुली करने के आरोप
दूसरी ओर, शो की कंटेस्टेंट शगुन शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में गौरव खन्ना पर बुली करने का आरोप लगाया था। शगुन का दावा था कि जब भी कोई कंटेस्टेंट स्टंट बीच में छोड़ देता था, तो गौरव खास तौर पर उन्हें निशाना बनाते थे। उनके मुताबिक गौरव अक्सर कहते थे कि "ये तो हमेशा टास्क छोड़ देती है', "ये कमजोर है" जैसी बातें करते थे। हालांकि, इस मामले पर गौरव की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
और पढ़ें - 'रामायण रिलीज से पहले हमें दिखाओ' - हिंदू संगठन का विरोध, क्या है नया विवाद?
13 सेलिब्रिटीज के बीच कड़ी टक्कर
'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव खन्ना के अलावा रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, करण वही, अविनाश मिश्रा, हर्ष गुजराल, फरहाना भट्ट, ओरी समेत कई चर्चित सितारे नजर आ रहे हैं। शो का प्रीमियर 1 अगस्त को कलर्स टीवी पर हुआ और शुरुआत से ही यह दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
