- Home
- Entertainment
- 'हैवान' से पहले अक्षय कुमार-सैफ अली खान की 6 फिल्मों का कैसा रहा हाल? जानें हिट और फ्लॉप का रिकॉर्ड
'हैवान' से पहले अक्षय कुमार-सैफ अली खान की 6 फिल्मों का कैसा रहा हाल? जानें हिट और फ्लॉप का रिकॉर्ड
अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों फिल्म ‘हैवान’ में दिखाई देगी। इससे पहले दोनों ने 2008 में ‘टशन’ में साथ काम किया था। आइए जानते हैं कि दोनों की पिछली 6 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहा।

‘ये दिल्लगी’ से शुरू हुई थी जोड़ी
अक्षय और सैफ की जोड़ी पहली बार ‘ये दिल्लगी’ (1994) में नजर आई थी। फिल्म में दोनों भाइयों का किरदार निभाते हैं और एक ही लड़की के प्यार में पड़ जाते हैं। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 10.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और इसे सुपरहिट घोषित किया गया था।

‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ ने बढ़ाया स्टारडम
इसी साल (1994) दोनों कलाकार ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में फिर साथ आए। इस फिल्म में अक्षय और सैफ की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 13.84 करोड़ रुपये कमाए और हिट साबित हुई। यह 1994 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में भी शामिल थी।
‘तू चोर मैं सिपाही’ से कम होने लगी रफ्तार
1996 में रिलीज हुई ‘तू चोर मैं सिपाही’ में दोनों की जोड़ी फिर देखने को मिली। फिल्म ने करीब 11 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। हालांकि, बढ़े हुए बजट के मुकाबले कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और फिल्म को एवरेज घोषित किया गया।
‘कीमत’ नहीं कर पाई कमाल
इसके बाद 1998 में ‘कीमत: दे आर बैक’ रिलीज हुई। फिल्म को पहले ही शूट कर लिया गया था, लेकिन इसकी रिलीज में करीब दो साल की देरी हुई। लगभग 4.75 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 9.19 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
‘आरजू’ से भी नहीं लौटी पुरानी चमक
1999 में अक्षय कुमार और सैफ अली खान ‘आरजू’ में साथ दिखाई दिए। फिल्म में माधुरी दीक्षित भी अहम भूमिका में थीं। फिल्म ने करीब 9 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। हालांकि, यह फिल्म भी दोनों की शुरुआती हिट फिल्मों जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई।
‘टशन’ में 9 साल बाद हुआ था रीयूनियन
लगभग 9 साल के अंतराल के बाद अक्षय और सैफ ने 2008 में ‘टशन’ के लिए साथ काम किया। बड़े बजट और स्टार कास्ट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। करीब 31 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘टशन’ ने दुनियाभर में लगभग 51.60 करोड़ रुपये कमाए और इसे एवरेज से नीचे का प्रदर्शन माना गया। हालांकि, समय के साथ फिल्म को इसके गानों और स्टाइलिश अंदाज के लिए कल्ट फॉलोइंग मिली।
इसे भी पढ़ें:Toxic Box Office Collection Day 14: हनुमान अंश के आगे ‘टॉक्सिक’ मांग रहा पानी, 14वें दिन इतनी कर पाया कमाई
अब ‘हैवान’ से 18 साल बाद वापसी
अब अक्षय कुमार और सैफ अली खान ‘हैवान’ के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। हैवान’ में सैफ अली खान एक दृष्टिबाधित व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जबकि अक्षय कुमार फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
और पढ़ें: Haiwaan Trailer Out: अक्षय कुमार बने सबसे खूंखार 'हैवान', सैफ अली खान का ट्रेलर में दिखा 'डर'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।