'हनुमान अंश' के आगे ‘टॉक्सिक’ की कमाई लगातार गिर रही है। यश की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। 14वें दिन फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों में करीब 48 लाख रुपये कमाए, जिसके बाद भारत में इसका नेट कलेक्शन 247 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी ' का जादू चल रहा है। इनके बीच ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रफ्तार बेहद ही धीमी हो गई है। मूवी ने सिनेमाघरों में 2 हफ्ते पूरे कर लिए हैं, लेकिन कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 60 लाख के आसपास की कमाई की।

14वें दिन कितनी हुई कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने अपने 14वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को शुरुआती आंकड़ों के अनुसार करीब 69 लाख रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 247.19 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 295.02 करोड़ रुपये बताया गया है। मूवी 1,290 सिनेमाघरों में चल रही है।

विदेशों में हुई 'टॉक्सिक' की कुल कमाई

ओवरसीज मार्केट में भी ‘टॉक्सिक’ ने अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने विदेशों में अब तक ₹43.30 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसके साथ ही यश स्टारर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹338.32 करोड़ हो गया है। यानी घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशी बाजार में भी फिल्म ने अच्छी कमाई दर्ज की है।

टॉक्सिक' (Toxic) की कमाई

  • पहला दिन- ₹101.10 करोड़
  • दूसरा दिन- ₹37.65 करोड़
  • तीसरा दिन- ₹27.20 करोड़
  • चौथा दिन- ₹25.15 करोड़
  • पांचवां दिन- ₹23.00 करोड़
  • छठा दिन- ₹7.65 करोड़
  • सातवां दिन-₹7.85 करोड़
  • आठवां दिन -₹5.10 करोड़
  • 9वां दिन-₹2.80 करोड़
  • 10वां दिन-₹1.90 करोड़
  • 11वां दिन-₹1.65 करोड़
  • 12वां दिन-₹2.35 करोड़
  • 13वां दिन-₹0.66 करोड़
  • 14वां दिन-₹0.69 करोड़

पहले दिन ही किया था 100 करोड़ का आंकड़ा पार

यश की ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन 37.65 करोड़, तीसरे दिन 27.20 करोड़ और चौथे दिन 25.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई। पांचवें दिन फिल्म ने 23 करोड़ रुपये जोड़े। पहले हफ्ते के अंत तक ‘टॉक्सिक’ का इंडिया नेट कलेक्शन करीब 229.60 करोड़ रुपये पहुंच गया था। हालांकि दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली। बता दें कि ‘हनुमान अंश’ ने 33वें दिन यानी पांचवें मंगलवार को लगभग 11 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

और पढ़ें: 'हनुमान अंश' ने अक्षय कुमार की 'वेलकम 3' को पछाड़ा, 33वें दिन छलांग मारकर इतने करोड़ कमा डाले

यश के साथ नजर आए ये सितारे

‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी पोस्ट-इंडिपेंडेंस गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें गैंगस्टर की दुनिया, अपराध, हिंसा, वफादारी और मोचन जैसे विषयों को दिखाया गया है।

और पढ़ें: 'Toxic' box office collection day 13: दूसरे सोमवार भी 'टॉक्सिक' का रहा बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस बस कमाएं इतने लाख