‘हनुमान अंश’ ने भारत में 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की नेट कमाई कर ली है। अब 11 सितंबर को ग्लोबल रिलीज से पहले नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की करीब $100K ( 9,540,264.21 रुपए) प्री-सेल ने विदेशों में भी मजबूत शुरुआत के संकेत दिए हैं।

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस सफर भारत के बाद अब विदेशों में भी तेजी पकड़ता नजर आ रहा है। नीम करोली बाबा के जीवन पर बेस्ड इस फिल्म ने भारत में उम्मीद से कहीं ज्यादा शानदार परफॉर्म किया है और अब मेकर्स इसे ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने की तैयारी में हैं। नॉर्थ अमेरिका में टिकट की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। यहां पर रिकॉर्ड बुकिंग हो रही है।

नॉर्थ अमेरिका में इतने लाख की हुई बुकिंग

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने के साथ ही करीब $100,000 यानी 9,540,264.21 रुपए की प्री-सेल दर्ज की गई है। यह फिल्म के लिए इसलिए खास है क्योंकि शुरुआत में इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन बेहद धीमा रहा था, लेकिन दर्शकों की पॉजिटिव रिएक्शन और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के चलते कमाई लगातार बढ़ती गई।

भारत में ₹150 करोड़ के पार पहुंची कमाई

‘हनुमान अंश’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से रफ्तार पकड़ी, उसने ट्रेड को भी हैरान कर दिया। फिल्म ने करीब ₹2 करोड़ के बजट में बनी होने के बावजूद 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। सैकनिल्क के मुताबिक, पांचवें बुधवार को ‘हनुमान अंश’ ने 10.25 करोड़ रुपएका कारोबार किया है। 34 दिनों में फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 180.95 करोड़ रुपएपहुंच चुका है, जबकि नेट कमाई 153.13 करोड़ रुपए हो गई है।

विदेशों में 11 सितंबर से रिलीज

भारत में शानदार सफलता के बाद ‘हनुमान अंश’ को 11 सितंबर 2026 से ग्लोबल स्तर पर रिलीज किया जा रहा है। नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग को मिल रही रिएक्शन मेकर्स के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है।

और पढ़ें: 'हनुमान अंश' तो ट्रेलर है.. जानिए कैसे नीम करोली बाबा के कैंची धाम ने बदली iPhone वाले Apple की किस्मत

फिल्म के स्टार कास्ट

फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है और इसमें शोभिनाव सत्‍या, विहान शेडगे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और अनिल रस्तोगी जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

इसे भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' बनी 2026 की 5वीं सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म, 34वें दिन 'आवारापन 2' को पछाड़ा