MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • ‘वॉर 2’ को भी ‘हनुमान अंश’ ने पछाड़ा, ऋतिक रोशन का तोड़ा सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

‘वॉर 2’ को भी ‘हनुमान अंश’ ने पछाड़ा, ऋतिक रोशन का तोड़ा सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

Hanuman Ansh becomes 400 crore worldwide blockbuster: ‘हनुमान अंश’ की सबसे खास बात सिर्फ इसकी कमाई नहीं, बल्कि इसका बजट भी है। ऐसे में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिल्म के लिए बेहद बड़ा बॉक्स ऑफिस रिटर्न है।

5 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Sep 28 2026, 07:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
‘वॉर 2’ को भी ‘हनुमान अंश’ ने पछाड़ा, ऋतिक रोशन का तोड़ा सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
Image Credit : instagram

‘वॉर 2’ को भी ‘हनुमान अंश’ ने पछाड़ा, ऋतिक रोशन का तोड़ा सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ऐसी फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है, जिसकी शुरुआत देखकर शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह इतनी बड़ी कमाई करेगी। नीम करोली बाबा की जिंदगी और आध्यात्मिक यात्रा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने सिनेमाघरों में 52 दिन पूरे कर लिए हैं और अब यह फिल्म दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। खास बात यह है कि फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही थी, लेकिन बाद में माउथ पब्लिसिटी ने इसकी किस्मत ही बदल दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
सिर्फ 10 लाख की ओपनिंग, अब 400 करोड़ के पार
Image Credit : Instagram

सिर्फ 10 लाख की ओपनिंग, अब 400 करोड़ के पार

‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के पहले दिन महज 10 लाख रुपये की कमाई की थी। पहले दो हफ्तों में फिल्म की कमाई करीब 1.50 करोड़ रुपये ही पहुंच पाई थी। ऐसे में फिल्म को लेकर ट्रेड में ज्यादा उम्मीदें नहीं बची थीं। लेकिन दूसरे हफ्ते के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया का असर बॉक्स ऑफिस पर दिखाई देने लगा। फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती गई और चौथे हफ्ते से तो इसने हर हफ्ते भारत में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने अपने आठवें वीकेंड में भी जबरदस्त कमाई की। रविवार यानी 27 सितंबर को ‘हनुमान अंश’ ने भारत में करीब 9 करोड़ रुपये नेट कमाए। इसके साथ ही 52 दिनों में फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 307.03 करोड़ रुपये हो गया, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 362.70 करोड़ रुपये बताया गया है।

38
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ के पार
Image Credit : X

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ के पार

घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ विदेशों में भी ‘हनुमान अंश’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन करीब 38.50 करोड़ रुपये बताया गया है। भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब 401.20 करोड़ रुपये पहुंच गया है। कुछ ट्रेड रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा करीब 402 करोड़ रुपये बताया गया है। यानी जिस फिल्म ने सिर्फ 10 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी, उसने अब 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म के लिए बेहद असाधारण बॉक्स ऑफिस जर्नी रही है।

48
‘3 इडियट्स’ और ‘कांतारा’ को भी पीछे छोड़ा
Image Credit : Instagram

‘3 इडियट्स’ और ‘कांतारा’ को भी पीछे छोड़ा

‘हनुमान अंश’ की कमाई का सिलसिला यहीं नहीं रुका। फिल्म ने 400 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने के दौरान कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने ‘कृष 3’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के वर्ल्डवाइड आंकड़ों को पार करने के बाद ‘3 इडियट्स’ और ‘कांतारा’ की लाइफटाइम कमाई को भी पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही फिल्म भारतीय फिल्मों की टॉप 50 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई।

58
कम बजट में बनी फिल्म ने किया बड़ा कमाल
Image Credit : Instagram

कम बजट में बनी फिल्म ने किया बड़ा कमाल

‘हनुमान अंश’ की सबसे खास बात सिर्फ इसकी कमाई नहीं, बल्कि इसका बजट भी है। फिल्म को करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया बताया जा रहा है। ऐसे में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिल्म के लिए बेहद बड़ा बॉक्स ऑफिस रिटर्न है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट ने फिल्म की कमाई को उसके बजट की तुलना में करीब 200 गुना से ज्यादा बताया है। फिल्म की कमाई में सबसे बड़ा बदलाव तब आया, जब सिनेमाघरों में इसके शोज और स्क्रीन्स बढ़ने लगे। रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दौर में फिल्म के स्क्रीन काउंट को घटाकर करीब 40 तक कर दिया गया था। लेकिन दर्शकों से मिली पॉजिटिव प्रतिक्रिया के बाद चौथे रविवार तक फिल्म के करीब 2,000 स्क्रीन्स हो गए थे।

68
आठवें हफ्ते में भी जारी है कमाई
Image Credit : Instagram

आठवें हफ्ते में भी जारी है कमाई

‘हनुमान अंश’ अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। फिल्म ने अपने पहले सात हफ्तों में भारत में क्रमशः करीब 1.08 करोड़, 40 लाख, 10.40 करोड़, 61 करोड़, 90.25 करोड़, 80.25 करोड़ और 44.80 करोड़ रुपये नेट कमाए। अब फिल्म आठवें हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। आठवें वीकेंड में फिल्म ने करीब 18.95 करोड़ रुपये नेट कमाए, जिसमें रविवार की 9 करोड़ रुपये की कमाई भी शामिल है।

78
क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी?
Image Credit : X

क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी?

‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी लक्ष्मीनारायण नाम के एक युवा की आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है, जो अपनी मां को खोने के बाद ईश्वर की तलाश में उत्तर भारत की यात्रा पर निकलता है। इस यात्रा के दौरान उसे कई आध्यात्मिक अनुभव होते हैं और धीरे-धीरे यही सफर उसे उस शख्सियत में बदल देता है, जिन्हें आगे चलकर नीम करोली बाबा के नाम से जाना गया। फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा की भूमिका निभाई है। उनके साथ विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल जैसे कलाकार भी नजर आते हैं।

88
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने बदली पूरी कहानी
Image Credit : Instagram

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने बदली पूरी कहानी

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस जर्नी इस बात का उदाहरण है कि कभी-कभी किसी फिल्म की शुरुआती कमाई उसकी आगे की कहानी तय नहीं करती। महज 10 लाख रुपये से शुरुआत करने वाली यह फिल्म पहले दो हफ्तों में मुश्किल से 1.50 करोड़ रुपये तक पहुंची थी, लेकिन माउथ पब्लिसिटी के बाद इसकी कमाई ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि फिल्म 52वें दिन तक 400 करोड़ रुपये से ज्यादा के वर्ल्डवाइड कलेक्शन तक पहुंच गई। अब फिल्म की नजर आगे के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर है। इसकी लगातार कमाई को देखते हुए कुछ रिपोर्ट्स में इसके 450 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड आंकड़े की तरफ बढ़ने की संभावना भी जताई गई है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
अकेले हनीमून पर गईं अनिल कपूर की पत्नी, जानें सुनीता कपूर की शादी का ये किस्सा
Recommended image2
‘ये प्रेम मोल लिया’ पर शरवरी का ग्रेसफुल डांस, क्लासिक बॉलीवुड की दिखी झलक
Recommended image3
YCF Scholarship 2026: YRF ने बढ़ाया दायरा, Robotics-AI समेत 11 छात्रों को मदद
Recommended image4
'अदनान सामी को कहा पाकिस्तानी जासूस', समय रैना के शो में फिर मचा बवाल, जानें पूरा मामला
Recommended image5
Bigg Boss 20: काजी तौकीर की बीवी ने लिखी दिल छूने वाली बात, भाई ने खोले अनसुने राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved