Hema Malini on Amitabh Bachchan: हेमा मालिनी ने अमिताभ बच्चन को लेकर 'मुझे बहुत जलन होती है' क्यों कहा था? हेमा मालिनी ने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू करने के पीछे क्या वजह बताई? अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने किन-किन फिल्मों में साथ काम किया है?
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अभी भी दर्शको के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाएं, उनका सफर अभी भी जारी है। हालांकि उनकी इस उपलब्धि से कई कलाकारों को रश्क भी होती है। उसी में एक नाम हेमा मालिनी जी का भी है। उन्होंने खुद बताया कि उन्हें अमिताभ बच्चन से जलन होती है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों ड्रीम गर्ल ने ऐसी बात कहीं।

'अमिताभ बच्चन बहुत लकी हैं'
टीवी शो 'आप की अदालत' में बातचीत के दौरान हेमा मालिनी से अमिताभ बच्चन की फिल्मों 'पा' और 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' को लेकर सवाल किया गया। इंटरव्यू में बताया गया कि अमिताभ ने 'पा' में एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे का किरदार निभाया था, जबकि 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए थे। इस पर हेमा मालिनी ने कहा कि अमिताभ बच्चन बेहद भाग्यशाली हैं क्योंकि उन्हें लगातार अलग-अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने का मौका मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को हमेशा ऐसे विविध और दमदार रोल नहीं मिल पाते।
'मुझे बहुत जलन होती है'
जब हेमा मालिनी से पूछा गया कि क्या उन्हें अमिताभ बच्चन से उनके किरदारों की वजह से जलन होती है, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया, ‘मुझे बहुत जलन होती है।’ हालांकि यह बात उन्होंने मजाकिया अंदाज में कही थी, लेकिन इसके जरिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में महिला कलाकारों को मिलने वाले सीमित अवसरों की ओर भी इशारा किया।
अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू करने की बताई वजह
हेमा मालिनी ने बताया कि उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है ताकि वे ऐसी फिल्में बन सकें, जिनमें उन्हें और दूसरी महिला कलाकारों को मजबूत और मीनिंगफुल रोल मिलें।उन्होंने यह भी कहा कि यदि अच्छा मौका मिला तो वह अपनी बड़ी बेटी ईशा देओल के साथ भी फिल्में बना सकती हैं।
और पढ़ें: 'बटवारा 1947' में क्या है सनी देओल का रोल, बाकी स्टार कास्ट में किसका क्या किरदार?
कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं अमिताभ और हेमा
अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में 'शोले', 'सत्ते पे सत्ता', 'नसीब', 'बागबान', 'दो और दो पांच', 'कसौटी', 'बाबुल', 'नास्तिक' और 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों कलाकार 2006 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म 'गंगा' में भी साथ नजर आए थे। पर्दे पर उनकी जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा प्यार दिया है और इन्हें हिट कराया है।
और पढ़ें: भारत की पहली हॉरर फिल्म, जिसमें हवेली में खूबसूरत भूतनी ने फैलाया था खौफ का तांडव!
