वायरल पॉडकास्ट वीडियो में हिना खान का बदला लुक चर्चा में है। बढ़े वजन और सूजे चेहरे को देख फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं, हालांकि वजह सामने नहीं आई।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुईं हिना खान इन दिनों अपने लुक की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, उनके और रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक्ट्रेसेस के पति रॉकी जायसवाल और अभिनव शुक्ला दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में अभिनव शुक्ला पोर्न देखने को बढ़ते ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह बता रहे हैं। हालांकि, अगर कमेंट बॉक्स में जाकर देखें तो ज्यादा चर्चा हिना खान के लुक की हो रही है। कई इंटरनेट यूजर्स ने लिखा है कि पहली बार में वे एक्ट्रेस को पहचान तक नहीं पाए।
वायरल वीडियो में हिना खान का लुक कैसा है?
पॉडकास्ट के वायरल वीडियो में देखें तो हिना खान बिलकुल अलग दिखाई दे रही हैं। हिना ने इसमें शॉर्ट के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर बोस्टन लिखा हुआ है। उनका मेकअप नहीं है। इन सबके अलावा उनका वजन काफी बड़ा हुआ दिख रहा है। उनके फूले हुए गाल लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स उनकी हालत पर चिंता भी जता रहे हैं।
यह भी पढ़ें : 'पोर्न देखने से बढ़ती है ग्लोबल वॉर्मिंग', रुबीना दिलैक के पति के बयान पर बरपा हंगामा
हिना खान की हालत देख चिंता में पड़े फैन्स, जानिए क्या बोले?
वायरल वीडियो के कमेंट बॉक्स में एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "हिना खान को क्या हुआ? उनका चेहरा बहुत सूजा हुआ लग रहा है। कैंसर के बाद उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो कोई और बीमारी हो सकती है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "ये हिना खान है? मुझे कुछ टाइम तक आइडिया ही नहीं लगा।" एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा है, "हिना खान पाकिस्तानी कॉमेडियन उमर शरीफ जैसी लग रही हैं।" एक यूजर का कमेंट है, "ये हिना खान ही है? क्या मैं इस पर यकीन कर सकता हूं।" एक यूजर ने पूछा है, "हिना खान है ये?" एक यूजर का कमेंट है, "उम्मीद करता हूं कि होना ठीक होंगी। वो मुझे अनफिट लग रही हैं।"
क्या है हिना खान के वजन बढ़ने की वजह?
हिना खान के बढ़े हुए वजन के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। कुछ महीने पहले उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगे थे, जिनका उन्होंने खंडन कर दिया था।वैसे मई में ऐसी ख़बरें आई थीं कि हेल्थ इश्यूज के चलते एक्ट्रेस ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ छोड़ दिया है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2014 में उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर रॉकी जायसवाल से प्यार हुआ और जून 2025 में कपल ने शादी कर ली।
यह भी पढ़ें : Khatron Ke Khiladi 15 को झटका! शुरू होने से पहले इन 2 एक्ट्रेस ने छोड़ा रोहित शेट्टी का शो
हिना खान दो गंभीर बीमारियों की चपेट में आ चुकीं
2017 में 'फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी' के सेट पर हिना खान ने खुलासा किया था कि वे अस्थमा से जूझ रही हैं। वहीं जून 2024 में उन्होंने अपने तीसरे स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर का खुलासा किया था और कहा था कि वे कीमोथेरेपी और ट्रीटमेंट ले रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना पिछली बार पंजाबी फिल्म 'शिंडा शिंडा नो पापा' में दिखाई दी थीं। उनकी अगली फिल्म हिंदी-इंग्लिश में आ रही 'कंट्री ऑफ़ ब्लाइंड' है, जिसे वे प्रोड्यूस भी कर रही हैं।
