Ibrahim Ali Khan And Palak Tiwari Viral Video: इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी का वायरल वीडियो किस जगह का बताया जा रहा है? वीडियो में इब्राहिम अली खान ने पलक तिवारी को पैपराजी से बचाने के लिए क्या किया? क्या सच में पलक और इब्राहिम कर रहे हैं एक दूसरे को डेट?
बी टाउन के गलियारे में एक बार फिर से इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी की मोहब्बत के चर्चे हो रहे हैं। दोनों की डेटिंग की खबर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया, जहां दोनों छुप-छुप के मिलते दिखाई देते हैं, लेकिन पपाराजी के कैमरे से बच नहीं पाते हैं। इस वीडियो को देखकर साफ हो जाता है कि दोनों इश्क में डूबे हैं।

वीडियो मुंबई के जुहू स्थित एक पीवीआर थिएटर का
इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने लोगों का ध्यान और भी ज्यादा खींच लिया है। दरअसल, यह वीडियो मुंबई के जुहू स्थित एक पीवीआर थिएटर का बताया जा रहा है, जहां दोनों फिल्म देखने पहुंचे थे। मूवी खत्म होने के बाद जैसे ही वे बाहर निकले। लेकिन वहां रास्ते के दोनों तरफ पपाराजी ने धप्पा बोल दिया, जिसका अंदाजा उन्हें नहीं था।
पलक जैसे ही गेट से अंदर आती हैं, उन्हें इब्राहिम पीछे की ओर धक्का दे देते हैं
वीडियो में इब्राहिम एक कॉरिडोर से निकलकर आगे बढ़ते हैं। वे फोन पर हैं और तभी उन्हें एहसास होता है कि सामने पपाराजी हैं। इसके बाद वो फौरन पलटते हैं और सीढ़ियों के रास्ते से आगे बढ़ रहीं पलक जैसे ही गेट से अंदर आती हैं, उन्हें इब्राहिम पीछे की ओर धक्का दे देते हैं ताकि वो कैमरे से बच सकें। लेकिन यहां सब गड़बड़ हो जाता है। सामने से कैमरे में दोनों दिखे ही, बाद में पता लगता है पीछे की साइड भी कोई पपाराजी मौजूद थे और वहां वे पकड़े जाते हैं।
पलक भी अपना चेहरा छिपाती दिखाई दीं
वहां कैमरों की भीड़ देखकर इब्राहिम थोड़ा असहज नजर आए। वहीं पलक मास्क में हैं और वो भी अपना चेहरा छिपाती दिखाई दीं और पैपराजी से बचने के लिए जल्दी से बेसमेंट की ओर चली गईं। दोनों का यह अंदाज सोशल मीडिया पर अब चर्चा बटोर रहा है।
दोनों को कई बार एक दूसरे के संग देखा गया है
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम और अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक को कई बार साथ देखा जा चुका है। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है और कहा जा रहा है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनकी मुलाकात हो या फिर किसी इवेंट में मौजूदगी, साथ बिताया गया उनका पल अक्सर खबरों में रहता है। सारा अली खान के साथ भी पलक तो देखा गया है, जिससे लोग कयास लगा रहे हैं कि उनके रिश्ते की मंजूरी घरवालों ने भी दे रखी है।
कंगना की फिल्म का नाम 'भारत भाग्य विधाता' क्यों पड़ा? जानें पीछे की कहानी
लोगों ने नाराजगी जाहिर की
इस वायरल वीडियो पर लोगों के अलग-अलग तरह के रिएक्शंस सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि जब दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं, तो रिश्ते को छिपाने की जरूरत क्या है। वहीं कई लोग पलक और इब्राहिम को सपोर्ट करते हुए पपाराजी की दखलअंदाजी पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उनका मानना है कि सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी का भी सम्मान किया जाना चाहिए।
और पढ़ें: सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे केस पर बवाल! 'अंगूरी भाभी' पर फूटा हिना खान का गुस्सा, उठी FIR की मांग
