- Home
- Entertainment
- Most Expensive Film Scenes: 6 सबसे महंगे सीन, कुछ मिनट्स के लिए पानी की तरह बहाए करोड़ों रुपए
Most Expensive Film Scenes: 6 सबसे महंगे सीन, कुछ मिनट्स के लिए पानी की तरह बहाए करोड़ों रुपए
एस.एस. राजामौली की अपकमिंग एपिक एक्शन एडवेंचर फिल्म 'वाराणसी' इसके बजट को लेकर चर्चा में है। खासकर एक सीक्वेंस की खूब चर्चा हो रही है, जिसे इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी सीक्वेंस बताया जा रहा है। जानिए देश की 6 सबसे महंगी फिल्म सीक्वेंस के बारे में...

1. वाराणसी (2027) में त्रेता युग वाला सीन
रिपोर्ट्स की मानें तो महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा स्टारर 'वाराणसी' की 25 मिनट की एक सीक्वेंस पर लगभग 250-300 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। कथिततौर पर इस फिल्म में मेकर्स त्रेता युग में भगवान के औरा को दिखाएंगे। जबकि पूरी फिल्म का बजट लगभग 1300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें : 25 मिनट के सीन पर 300 करोड़ खर्च! राजामौली-महेश बाबू की ‘वाराणसी’ ने उड़ाए होश
2. साहो (2019) का 8 मिनट का एक्शन सीन
ख़बरों की मानें तो सुजीत के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में 8 मिनट की हाई-ओकटाइन एक्शन सीक्वेंस पर मेकर्स ने 70 करोड़ रुपए खर्च किए थे। प्रभास स्टारर इस फिल्म का यह पर्टिकुलर सीक्वेंस 50 दिन तक UAE में शूट हुआ था, जिसमें हॉलीवुड स्टंट डायरेक्टर केनी बैट्स के सुपरविजन में 37 कारें और 5 ट्रक तबाह हुए थे।
3. बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (2017) का क्लाइमैक्स सीन
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, डायरेक्टर एस.एस. राजामाली की इस एपिक एक्शन फिल्म के क्लाइमैक्स सीक्वेंस पर लगभग 30 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। जबकि प्रभास और राणा दग्गुबती स्टारर इस फिल्म का कुल बजट तकरीबन 511.30 करोड़ रुपए था।
4. सिंघम अगेन (2024) का क्लाइमैक्स सीन
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस कॉप ड्रामा फिल्म के क्लाइमैक्स सीक्वेंस पर लगभग 25 करोड़ रुपए का खर्च हुआ था। अजय देवगन स्टारर फिल्म के इस पर्तुकुलर सीक्वेंस का खर्च पूरे बजट का 10 फीसदी था। बताया जाता है कि फिल्म का निर्माण लगभग 250 करोड़ रुपए में हुआ था। इस सीक्वेंस में डीसीपी बाजीराव सिंघम (अजय देवगन), एसीपी भालेराव उर्फ़ सिम्बा (रणवीर सिंह) और डीसीपी वीर सूर्यवंशी (अक्षय कुमार) साथ मिलकर विलेन डेंजर लंका (अर्जुन कपूर) से भिड़ते नज़र आते हैं।
यह भी पढ़ें : Salman Khan की वो शर्तें, जिनके चलते 60 की उम्र तक भी ना हो सकी उनकी शादी
6. 2.0 (2018) में रजनीकांत-अक्षय कुमार का फाइट सीन
एस. शंकर के निर्देशन में बनी इस साइंस-फंतासी एक्शन फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं। बताया जाता है कि इस फिल्म में रजनीकांत और अक्षय के बीच फिल्माए गए एक एक्शन पर 20 करोड़ रुपए का खर्च किया गया था।
5. सलार पार्ट वन : सीजफायर (2023) का 8 मिनट का सीन
यह तेलुगु एपिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका डायरेक्शन प्रशांत नील ने किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास स्टारर इस फिल्म में लगभग 8 मिनट के एक सीन पर तकरीबन 20 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। बताया जाता है कि इस पर्टिकुलर सीन के लिए 750 वाहनों का इस्तेमाल किया गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।