TV की IPS Jagdhatri कितनी पढ़ी-लिखीं? असल लाइफ में हैं बेहद ग्लैमरस, देखें PHOTOS
टीवी पर यूं तो कई शो दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। इनमें 'जगधात्री' भी शामिल है, जो Zee TV पर टेलीकास्ट होता है। यह इसी नाम से बने बंगाली ड्रामा का रीमेक है। शो में सोनाक्षी बत्रा का लीड रोल है। जानिए सोनाक्षी बत्रा कौन हैं और कितनी पढ़ी लिखी हैं।

TV की आईपीएस जगधात्री उर्फ़ JD
'जगधात्री' सीरियल में सोनाक्षी बत्रा अंडरकवर आईपीएस ऑफिसर 'जगधात्री' उर्फ़ जेडी नायक देशमुख के किरदार में नज़र आ रही हैं। उनके रोल को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
कौन हैं सोनाक्षी बत्रा
सोनाक्षी बत्रा टीवी एक्ट्रेस हैं। वे थिएटर से भी जुड़ी हुई हैं और वोकल आर्टिस्ट भी हैं। स्टार सनफोल्ड के मुताबिक़, सोनाक्षी बत्रा की उम्र 29 साल है। उनका जन्म 6 मई 1995 को नई दिल्ली में हुआ था।
यह भी पढ़ें : Laughter Chefs की सबसे रईस कंटेस्टेंट, 24 की उम्र में 'रामायण' के हनुमान सनी देओल से 2 गुना अमीर!
कितनी पढ़ी-लिखी हैं टीवी की आईपीएस जगधात्री
ऊपर मेंशन की गई वेबसाइट के मुताबिक़, टीवी की आईपीएस जगधात्री यानी सोनाक्षी बत्रा ने दिल्ली के सैंट मैरी और मेटर डी स्कूल से स्कूलिंग की। फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से ग्रैजुएशन किया और दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री ली।
नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा से किया सोनाक्षी बत्रा ने डिप्लोमा
सोनाक्षी बत्रा ने 2011-2013 में दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा से एक्टिंग में डिप्लोमा लिया। उन्होंने हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक में सीनियर डिप्लोमा लिया है।
यह भी पढ़ें : Anupamaa Upcoming Twists: ईमानदारी के चक्कर में बुरी फंसी अनुपमा! आ रहे 5 खतरनाक ट्विस्ट
इन टीवी शोज में भी नज़र आ चुकी हैं सोनाक्षी बत्रा
सोनाक्षी बत्रा को भले ही पॉपुलैरिटी 'जगधात्री' से मिल रही है। लेकिन इससे पहले वे 'नीमा डेन्जोंगपा', 'उदारियां' और '14 फेरे' जैसे सीरियल्स में भी नज़र आ चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।