MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • जाह्नवी कपूर ने बताया कब करेंगी शिखर पहाड़िया से शादी, करण जौहर के शो में किया खुलासा

जाह्नवी कपूर ने बताया कब करेंगी शिखर पहाड़िया से शादी, करण जौहर के शो में किया खुलासा

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया लंबे समय से रिश्ते में हैं। हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की थी। अब जाह्नवी ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 9' (Koffee With Karan 9) में ऑफिशियली रिश्ते को स्वीकार किया है।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Oct 30 2026, 01:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : instagram

जाह्नवी कपूर ने करण जौहर के शो में अपनी शादी को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन साल तक शादी का कोई इरादा नहीं है। अभी इंतजार करना होगा। बता दें कि इस एपिसोड में जाह्नवी के साथ अभिनेता वरुण धवन भी पहुंचे थे। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : instagram

शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं जाह्नवी कपूर

'कॉफी विद करण 9' के तीसरे एपिसोड में करण जौहर ने जाह्नवी कपूर से सीधे उनके और शिखर पहाड़िया के रिश्ते को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि क्या दोनों आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? इस पर जाह्नवी ने हां में जवाब दिया। अदाकारा ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग अपने रिश्तों को लेकर इतना छिपाव क्यों रखते हैं। वह अपनी प्राइवेट जिंदगी को ज्यादा सार्वजनिक नहीं करना चाहतीं और न ही किसी की बुरी नजर से बचने के लिए हर बात बताना जरूरी समझती हैं। लेकिन उन्हें लगता है कि रिश्ते को पूरी तरह छिपाकर रखना भी सही नहीं है।

35
Image Credit : social media

श्रीदेवी के निधन के बाद शिखर ने दिया था साथ

शो में जाह्नवी ने शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते का एक भावुक किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब उनकी मां श्रीदेवी का निधन हुआ था, तब शिखर ने उनका काफी साथ दिया था। उस समय दोनों रिलेशनशिप में नहीं थे। शिखर लंदन में पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन श्रीदेवी के निधन की खबर मिलते ही वह अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर मुंबई आ गए थे। जाह्नवी के मुताबिक, शिखर करीब एक महीने तक मुंबई में अपने एक दोस्त के घर रुके थे। वह रोज जाह्नवी से मिलने नहीं जाते थे, लेकिन आसपास इसलिए रहते थे ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी मदद कर सकें। उन्होंने शिखर को एक अच्छा और लॉयल इंसान बताया।

45
Image Credit : instagram

जाह्नवी ने बताई शादी की प्लानिंग

करण जौहर ने बातचीत के दौरान जाह्नवी से पूछा कि वह शिखर के साथ शादी कब करने वाली हैं। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि अगले दो से तीन साल तक शादी की कोई योजना नहीं है। वह अपने करियर और निजी जिंदगी को अपने हिसाब से आगे बढ़ाना चाहती हैं।

और पढ़ें: Netflix पर आएंगी PUBG से Minecraft तक की फिल्में-सीरीज, 13 वीडियो गेम्स की जानें लिस्ट

55
Image Credit : X

'पेड्डी' विवाद पर भी जाह्नवी ने रखी बात

इस एपिसोड में जाह्नवी ने अपनी फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) से जुड़े विवाद पर भी बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि फिल्म के सेट पर उनके किरदार के चित्रण को लेकर जो विवाद हुआ, उससे वह काफी परेशान थीं। अदाकारा ने माना कि उन्हें उस समय अपनी आपत्ति ज्यादा मजबूती से रखनी चाहिए थी। उन्होंने इस अनुभव को तकलीफदेह बताया और कहा कि वह आगे ऐसी स्थिति दोबारा नहीं आने देना चाहेंगी।

और पढ़ें: टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मेकर्स, ‘लग जा गले’ की शूटिंग लोकेशन रहेगी सीक्रेट

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
बॉलीवुड समाचार
जान्हवी कपूर
 
4th T20 • NZ vs IND 2026
Live
NZNZ
(13.1 ov)151/4
INDIND
-
IND chose to bowl.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(47.0 ov) 329 & 140/4
AUSAUS
429
Day 3
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Jailer 2 Box Office: दूसरे हफ्ते रजनीकांत की 'जेलर 2' ने पलटा खेल, तोड़ा 7 साल पुराना रिकॉर्ड!
Recommended image2
Netflix पर आएंगी PUBG से Minecraft तक की फिल्में-सीरीज, 13 वीडियो गेम्स की जानें लिस्ट
Recommended image3
Ramayana: 'शूर्पणखा को किसी ने समझा ही नहीं', रकुल प्रीत सिंह ने नितेश तिवारी की फिल्म पर कही यह बात
Recommended image4
Mirzapur The Movie: BO पर मचाया भौकाल, अब गुपचुप OTT पर आई 'मिर्जापुर द मूवी', साथ लाई बड़ा ट्विस्ट!
Recommended image5
Karwa Chauth पर कंगना रनौत ने रखा पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए व्रत? जानिए वायरल वीडियो का सच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved