भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि सेट पर उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। वहीं खेसारी लाल यादव को लेकर भी बड़ा खुलासा करते हुए फिल्म ऑफर से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया।
भोजपुरी इंडस्ट्री का नया रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के दूसरे एपिसोड में एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपने करियर और निजी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने आम्रपाली दुबे पर गंभीर आरोप लगाए, वहीं खेसारी लाल यादव के साथ अपने रिश्ते और काम को लेकर भी खुलकर बात की। काजल के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।
निरहुआ-आम्रपाली को लेकर क्या बोलीं काजल राघवानी?
शो में काजल राघवानी ने दावा किया कि उन्होंने दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे के साथ फिल्म 'आशिक आवारा' में काम किया था। उन्होंने बताया कि सुहागरात वाले एक गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर आम्रपाली मौजूद थीं, जिससे माहौल थोड़ा असहज हो गया था, निरहूआ भी उनको देखकर थोड़े संकोच कर रहे थे। काजल के मुताबिक, डायरेक्टर बार-बार सीन में इमोशन लाने की बात कह रहे थे। इस पर उन्होंने जवाब दिया,
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं? जब सामने वाला मुझे पकड़ेंगे ही नहीं, खीचेंगा ही नहीं, तो मैं अकेले कैसे परफॉर्म करूं?"
'आम्रपाली ने मेरा मैसेज पढ़ लिया था'
काजल ने आगे बताया कि शूटिंग के बाद उन्होंने निरहुआ को इसे लेकर प्राइवेटली बात करने के लिए मैसेज किया, कि क्या आप अकेले में 2 मिनट मिल सकते हैं। लेकिन वो मैसेज आम्रपाली दुबे ने पढ़ लिया। उन्होंने उनसे कहा कि जो भी बात करनी है, मेरे सामने कर सकती हो। हम दोनों (आम्रपाली-निरहुआ) एक ही हैं। काजल ने कहा कि उस घटना ने उन्हें काफी परेशान किया था। बता दें कि इंडस्ट्री में शादीशुदा निरहुआ का अफेयर आम्रपाली के साथ चल रहा था, इसकी खूब अफवाहें उड़ रही थीं।
खेसारी लाल यादव को लेकर भी किया बड़ा दावा
काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव के साथ अपने पुराने रिश्ते का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ब्रेकअप के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि एक समय खेसारी ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया, लेकिन शर्त रखी कि “पहले की तरह रहना पड़ेगा।” काजल ने बताया कि उन्होंने इस ऑफर को साफ तौर पर ठुकरा दिया और कहा, "माफ कीजिए, मुझे ऐसा काम नहीं करना।"
और पढ़ें: 'वो मुझे बार-बार छूने की कर रहा था कोशिश..' विजय वर्मा ने सुनाया मॉडलिंग के दिनों का दर्दनाक किस्सा
रानी चटर्जी ने भी उठाए इंडस्ट्री पर सवाल
शो में मौजूद रानी चटर्जी ने भी भोजपुरी इंडस्ट्री में 'जोड़ी कल्चर' पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार पसंदीदा हीरोइन की वजह से फिल्मों की कास्टिंग प्रभावित होती है। रानी ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में पर्सनल रिलेशनशिप्स का असर प्रोफेशनल फैसलों पर पड़ता है।
'भोजपुरी बवाल' से शुरू हुई नई चर्चा
'भोजपुरी बवाल' के टेलिकास्ट होने के बाद इंडस्ट्री के पुराने विवाद फिर से चर्चा में आ गए हैं। शो में कलाकारों के बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस अलग-अलग पक्षों में अपनी राय दे रहे हैं।
और पढ़ें: 'लॉकअप 2': फाइनलिस्ट बनने के बाद भी शो से बाहर हुए हर्षद, शिवांगी के लिए लिया बड़ा फैसला
