Rakhi Sawant Kangana Ranaut Fight: राखी सावंत द्वारा कंगना रनौत और स्मृति ईरानी पर की गई विवादित टिप्पणी पर कंगना ने पलटवार किया है। कंगना ने तंज कसा कि कुछ लोगों को तो स्वीपर की नौकरी के लिए भी टैलेंट चाहिए होता है।

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने एक्ट्रेस और एंटरटेनर राखी सावंत के विवादित बयान पर पलटवार किया है। राखी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कंगना रनौत, स्मृति ईरानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसी टिप्पणी की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद देखने को मिला। अब कंगना ने राखी को बिना नाम लिए लंबा और तीखा जवाब दिया है।

राखी सावंत ने क्या कहा था?

दरअसल, यह पूरा विवाद राखी सावंत के एमके टॉक्स पॉडकास्ट में दिए गए बयान से शुरू हुआ। बातचीत के दौरान राखी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कंगना रनौत और स्मृति ईरानी के राजनीतिक सफर को लेकर सवाल उठाया। राखी ने कंगना और स्मृति का नाम लेते हुए पूछा कि आखिर उन्हें मंत्री बनाने के लिए इन महिलाओं ने प्रधानमंत्री को क्या दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने जो दिया, वह भी दे सकती हैं। होस्ट द्वारा इस बात का मतलब पूछे जाने पर राखी ने इसे ‘लव’ और ‘रिस्पेक्ट’ बताया, लेकिन उनके इशारे और बातचीत का अंदाज सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गया। राखी की इस टिप्पणी को कंगना और स्मृति ईरानी के राजनीतिक करियर को लेकर आपत्तिजनक इशारे के तौर पर देखा गया और सोशल मीडिया पर भी उनकी आलोचना हुई।

और पढ़ें - 7 TV सेलेब के घर पधारे बप्पा, अर्जुन बिजलानी से देलनाज ईरानी तक, फोटोज में देखें कैसे मनाई गणेश चतुर्थी

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिया जवाब

राखी के बयान पर कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जवाब दिया। उन्होंने सीधे राखी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका जवाब साफ तौर पर इसी विवाद से जुड़ा था। कंगना ने लिखा कि सफल महिलाओं के खिलाफ बार-बार होने वाले पर्सनल हमलों और कैरेक्टर असैसिनेशन को लेकर महिलाओं को लगातार सफाई देने या खुद को सही साबित करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अक्सर असफल और कड़वे लोग अपनी जलन, ईर्ष्या, असफलता और ईगो को सही ठहराने के लिए सफल महिलाओं के कैरेक्टर पर हमला करते हैं।

‘स्वीपर की नौकरी के लिए भी क्वालिटी और टैलेंट चाहिए’

कंगना ने इसके बाद राखी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि सफलता हासिल करने के लिए कोई व्यक्ति कुछ भी करने को तैयार हो, फिर भी इसका मतलब यह नहीं कि उसे सफलता मिल ही जाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राखी के सारे ‘फेवर्स’ भी उन्हें स्वीपर की नौकरी तक नहीं दिला पाए और यहां तक कि उस नौकरी के लिए भी कुछ क्वालिटी और टैलेंट की जरूरत होती है। कंगना ने आगे कहा कि इसलिए उन्हें बैठकर उनके रील्स देखने और रोते रहने की सलाह दी। कंगना का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों एक्ट्रेसेस के बीच जुबानी जंग की चर्चा तेज हो गई है।

और पढ़ें - सुनीता आहूजा अकेले घर लाईं बप्पा, ढोल पर यूं दिल खोलकर नाचीं, वीडियो देख फैंस बोले- गोविंदा कहां हैं?

कंगना ने कहा- सफल महिलाओं को टारगेट किया जाता है

कंगना ने अपने पोस्ट में सिर्फ राखी पर निशाना नहीं साधा, बल्कि सफल महिलाओं के खिलाफ होने वाली पर्सनल टिप्पणियों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बार-बार होने वाले ऐसे हमलों से खुद को कमजोर महसूस नहीं करना चाहिए। उनके मुताबिक, किसी महिला की सफलता को उसके काम और उपलब्धियों के बजाय उसके कैरेक्टर से जोड़कर देखना गलत है। कंगना ने महिलाओं से कहा कि उन्हें हर आरोप का जवाब देने और हर बात पर सफाई देने की जरूरत नहीं है।

कंगना और राखी के बीच पहले भी हो चुका है विवाद

यह पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत और राखी सावंत के बीच विवाद देखने को मिला हो। इससे पहले भी दोनों एक-दूसरे पर कमेंट कर चुकी हैं। हाल के एक अन्य विवाद में राखी ने कंगना पर पर्सनल टिप्पणी की थी, जिसके बाद कंगना ने भी उन्हें जवाब दिया था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कंगना रनौत और स्मृति ईरानी को लेकर राखी की टिप्पणी ने एक बार फिर दोनों को आमने-सामने ला दिया है।

स्मृति ईरानी का नाम भी विवाद में आया

इस पूरे मामले में सिर्फ कंगना रनौत ही नहीं, बल्कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम भी राखी के बयान में आया था। राखी ने कंगना और स्मृति के राजनीतिक सफर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जोड़ते हुए टिप्पणी की थी। फिलहाल इस बयान पर कंगना की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है। वहीं विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी इस पूरे मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कंगना के जवाब के बाद सोशल मीडिया पर भी यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। एक तरफ लोग राखी की टिप्पणी को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कंगना के जवाब की भाषा को लेकर भी चर्चा हो रही है। फिलहाल इस पूरे विवाद में सबसे ज्यादा चर्चा कंगना के उस बयान की हो रही है, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘स्वीपर की नौकरी के लिए भी क्वालिटी और टैलेंट चाहिए।’ आने वाले दिनों में राखी सावंत इस जवाब पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।