कैसा है कंगना रनोट की आखिरी 5 फिल्मों का BOX OFFICE हाल, इन 2 मूवी में आएंगी नजर
कंगना रनोट 40 साल की हो गई हैं। उन्होंने फिल्मों में आने से पहले कुछ समय के लिए मॉडलिंग की और फिर थिएटर में काम किया। 2006 में आई फिल्म गैंगस्टर से डेब्यू किया। हालांकि, काफी समय से वे कोई हिट नहीं दे पाई हैं। जानते हैं उनकी आखिरी 5 फिल्मों का हाल।

कंगना रनोट की आखिरी 5 फिल्में
कंगना रनोट की आखिरी 5 फिल्मों की बात करें तो उन्होंने बड़े बजट की फिल्मों में काम किया, लेकिन इनमें से कोई भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा नहीं दिखा पाई। आइए, जानते हैं इनके बारे में…
फिल्म थलाइवी
2021 में कंगना रनोट की फिल्म थलाइवी साउथ एक्ट्रेस जयललिता की बायोपिक थी। एएल विजय द्वारा डायरेक्ट की इस फिल्म को 100 करोड़ के बजट में बनाया गया था। फिल्म महाबकवास साबित हुई। इसने 4.98 करोड़ का कलेक्शन किया था।
ये भी पढ़ें... 8 Bedroom-7600Sqft में फैला है कंगना रनोट का बंगला, 7 PHOTO में देखें अंदर का नजारा
फिल्म धाकड़
कंगना रनोट की 2022 में आई फिल्म धाकड़ से उन्हें काफी उम्मीदें थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। रजनीश घई के निर्देशन में बनी इस का बजट 85 करोड़ था। मूवी ने 3.77 करोड़ कमाए थे।
फिल्म चंद्रमुखी 2
2023 में आई कंगना रनोट की फिल्म चंद्रमुखी 2 रिलीज के साथ डिजास्टर रही। पी वासु के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 65 करोड़ के बजट में तैयार किया था। फिल्म ने 40 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म तेजस
2023 में आई कंगना रनोट की फिल्म तेजस एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। इसे सर्वेश मेवारा ने लिखा और निर्देशित किया था। ये फिल्म रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 70 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 5.6 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म इमजेंसी
2025 में आई फिल्म इमजेंसी भी डिजास्टर रही। कंगना रनोट के डायरेक्शन बनी फिल्म का बजट 60 करोड़ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। कंगना की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वे एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर और भारत भाग्य विधाता फिल्म में नजर आएंगी। फिलहाल दोनों की रिलीज डेट जारी नहीं की है।
ये भी पढ़ें... OTT Releases This Week: थ्रिलर-रोमांस का जोरदार तड़का, पूरे वीक मिलेगा धांसू एंटरटेनमेंट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।