- Home
- Entertainment
- 8 Bedroom-7600Sqft में फैला है कंगना रनोट का बंगला, 7 PHOTO में देखें अंदर का नजारा
8 Bedroom-7600Sqft में फैला है कंगना रनोट का बंगला, 7 PHOTO में देखें अंदर का नजारा
कंगना रनोट 40 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 23 मार्च 1986 को भाम्बला में हुआ था। कंगना अपनी अदायगी के साथ बेबाक बयान देने के लिए भी फेमस हैं। कंगना को 4 बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं। जन्मदिन पर आपको उनके मनाली वाले आलीशान बंगले की फोटोज दिखा रहे हैं।

40 साल की कंगना रनोट फैमिली के साथ मनाली के आलीशान बंगले में रहती है। उनका ये बंगला पहाड़ों और हरियाली से घिरा हुआ है।
खबरों की मानें तो कंगना रनोट का ये आलीशान बंगला 7600Sqft में फैला हुआ है। उन्होंने 10 करोड़ में जमीन खरीदकर कर इस पर बंगला बनवाया था।
ये भी पढ़ें... पवन कल्याण की Ustaad Bhagat Singh के 6 स्टार्स कितने पढ़े लिखे, एक हसीना है डॉक्टर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना रनोट के इस लग्जरी बंगले की कीमत 30 करोड़ के करीब है। इसका इंटीरियर बहुत ही खास और क्लासी है।
बताया जाता है कि कंगना रनोट के इस बंगले में 8 बेडरूम हैं। हर कमरे में सीटिंग एरिया, शानदार डेकोरेशन और फायर प्लेस है।
कंगना रनोट के बंगले में डाइनिंग एरिया, जिम, योगा रूम है। इस बंगले की छत पर टॉप ग्लास रूफ भी देखने को मिलता है। उन्होंने घर को मनाली की परंपरागत काष्ठकुणी शैली से बनवाया है।
कंगना रनोट के बगंले में खेलने की भी पूरी व्यवस्था है। यहां पर बिलियर्ड्स खेलने के लिए टेबल भी है। इस रूम को भी खास डिजाइन के झूमर और लाइटिंग से सजाया गया है।
कंगना रनोट के घर की दीवारें क्लासी पेटिंग्स के साथ तस्वीरें भी सजाई गई। इस घर में सामान रखने के लिए ढेरों सेल्फ भी हैं, जिन्हें स्टाइलिश लुक दिया गया है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 वाले डायरेक्टर का धमाका, 3 फिल्मों से बना डाला इतना भयानक रिकॉर्ड
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।