Is Kangana Ranaut Proposed Rahul Gandhi: कंगना रनौत और राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वायरल दावा तेजी से फैल रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने खास शर्त पर उनसे शादी करने की बात कही है। हालांकि, इस बयान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। इस दावे ने इंटरनेट पर बहस और ट्रोलिंग दोनों को जन्म दे दिया है।

कंगना रनौत एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल दावों की वजह से चर्चा में हैं। इस बार मामला राहुल गांधी से जुड़ा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कंगना ने एक शर्त पर उनसे शादी करने की बात कही थी। यह खबर तेजी से वायरल हुई और कई प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय बन गई। हालांकि, अब तक इस बयान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यह मामला ज्यादा अफवाह या व्यंग्य जैसा नजर आता है, जिसने ऑनलाइन यूजर्स के बीच तीखे रिएक् और बहस छेड़ दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या कंगना रनौत ने किया राहुल गांधी को प्रपोज?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में दावा किया गया कि 40 साल की कंगना रनौत ने कहा है कि अगर 55 साल के राहुल गांधी बीजेपी जॉइन कर लेते हैं, तो वे अगले ही दिन उनसे शादी कर लेंगी। यह दावा कुछ एंटरटेनमेंट पोर्टल्स पर भी सामने आया, जिसके बाद इंटरनेट पर हलचल मच गई। हालांकि, अब तक किसी विश्वसनीय स्रोत या आधिकारिक बयान से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इसे अपुष्ट दावा माना जा रहा है, जिसे कई लोग राजनीतिक मजाक या गलत सूचना भी बता रहे हैं।

वायरल दावे पर इंटरनेट यूजर्स का रिएक्शन

जैसे ही यह दावा वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अलग-अलग रिएक्शंस दिए। कुछ लोगों ने इसे मजाक में लिया, तो कई ने इसे फर्जी खबर बताते हुए आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, “यह राहुल गांधी के पीछे पड़ी है और उनका ध्यान खींचने की कोशिश कर रही है।” एक अन्य कमेंटहै, “इसकी पहले से ही गलत नजर है रागा पर।” एक और यूजर ने कहा, “आखिर दिल की बात जुबान पर आ ही गई।” वहीं एक ने लिखा, “प्लीज ऐसा मत करो… वह बिना ऐसी महिलाओं के भी ठीक हैं।”

राहुल गांधी पर पहले निशाना साध चुकी हैं कंगना रनौत

अप्रैल 2026 में कंगना रनौत ने राहुल गांधी के लोकसभा भाषण पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि उनका भाषण सुनकर तेज सिरदर्द होता है। उन्होंने राहुल की स्पीच को न्यूसेंस (परेशानी) बताया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी मुख्य मुद्दे से भटककर अपने बचपन के ट्रॉमा की बात करते हैं और संसद का मजाक बना रहे हैं। कंगना ने उनके भाषण की तुलना जादू के शो या स्टैंड-अप कॉमेडी से की थी। इसके अलावा, वे राहुल गांधी को टपोरी तक कह चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें भारतीय अर्थव्यवस्था समझने के लिए ट्यूशन की जरूरत है।