कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने गुपचुप शादी कर कर ली है। वीडियो में कंगना के गले में मंगलसूत्र नज़र आ रहा है और उन्होंने हाथों में हरे रंग की चूड़ियां पहनी हुई है। कंगना रनौत का वायरल वीडियो देखने के बाद लोग कमेंट बॉक्स में उनसे उनके पति का नाम तक पूछ रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह पारंपरिक लुक और मंगलसूत्र पहने नजर आईं। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर उनकी गुपचुप शादी की अफवाहें फैलने लगीं। फैंस लगातार सवाल पूछने लगे कि क्या कंगना ने बिना बताए शादी कर ली है। हालांकि अब इन चर्चाओं के पीछे की असली वजह सामने आ गई है। दरअसल, कंगना का यह लुक उनकी मोस्ट अवैटेड फिल्म ‘क्वीन 2’ का हिस्सा बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

कंगना रनौत का वीडियो हुआ वायरल?
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कंगना रनौत पारंपरिक कपड़ों के साथ मंगलसूत्र पहने नजर आईं। भारत में मंगलसूत्र को शादी का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में वीडियो देखते ही फैंस के बीच हलचल मच गई। इंटरनेट यूजर्स लगातार कमेंट कर पूछने लगे कि क्या एक्ट्रेस ने गुपचुप शादी कर ली है। वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिले और कुछ ही घंटों में यह चर्चा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "इसने कब शादी कर ली?" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "शादी कब हुई महारानी जी?" एक यूजर ने पूछा है, "इसने किसका जीवन धन्य कर दिया?" एक यूजर ने लिखा है, "मंगलसूत्र....ये कब हुआ?" एक यूजर का कमेंट है, "इससे शादी करके कौन बर्बाद हो गया?"
क्या सच में शादी कर चुकी हैं कंगना रनौत?
फिलहाल ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि कंगना रनौत ने शादी कर ली है। वायरल वीडियो में दिख रहा मंगलसूत्र उनकी निजी जिंदगी नहीं, बल्कि फिल्मी किरदार का हिस्सा बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह लुक ‘क्वीन 2’ में उनके किरदार से जुड़ा हुआ है। यानी शादी की अफवाहों के पीछे असली वजह उनकी नई फिल्म है, ना कि कोई पर्सनल अनाउंसमेंट। ‘क्वीन’ के निर्देशक विकास बहल ने पुष्टि की है कि ‘क्वीन 2’ पर काम काफी समय से चल रहा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “हम काफी समय से ‘क्वीन 2’ पर काम कर रहे हैं और अब हमारे पास कुछ ठोस चीज तैयार है।” हालांकि उन्होंने फिल्म की कहानी या बाकी स्टारकास्ट को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की।
पहली ‘क्वीन’ क्यों बनी थी खास?
साल 2014 में रिलीज हुई ‘क्वीन’ कंगना रनौत के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म में उन्होंने रानी मेहरा का किरदार निभाया था, जो शादी टूटने के बाद अकेले यूरोप ट्रिप पर निकल जाती है। राजकुमार राव और लीजा हेडन स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ क्रिटिक्स के बीच भी बड़ी हिट साबित हुई थी। अब फैंस इसकी सीक्वल को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
