कंगना रनौत ने ईशा कोप्पिकर के ‘अंधभक्त’ वाले बयान का सपोर्ट किया है। ईशा ने कहा था कि अगर देश से प्यार करने और उसकी तरक्की चाहने को ‘अंधभक्त’ कहा जाता है, तो उन्हें इस पर गर्व है। कंगना ने ईशा का वीडियो शेयर करते हुए बचपन का किस्सा बताया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर न्यूज में बनी रहती हैं। हाल ही में वो एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर के समर्थन में खड़ी नजर आईं। 'खल्लास गर्ल' ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा था कि अगर अपने देश से प्यार करने और उसकी तरक्की की कामना करने को ‘अंधभक्ति’ कहा जाता है, तो उन्हें इस पर गर्व है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उनकी ‘भक्ति’ किसी राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं, बल्कि भारत के लिए है। जिसे लेकर उनकी आलोचना हुई।

ईशा कोप्पिकर ने खुद को बताया ‘अंधभक्ति’

ईशा कोप्पिकर ने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में अपने बयान को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘अंधभक्ति’ कहे जाने से कोई परेशानी नहीं है, क्योंकि वह अपने देश से प्यार करती हैं और भारत को आगे बढ़ते देखना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी क्लियर किया कि उनकी कथित ‘ब्लाइंड डिवोशन’ किसी राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सरकार पर सवाल उठा सकती हैं और उसकी नीतियों से असहमत भी हो सकती हैं, लेकिन इसके बावजूद अपने देश से पूरे दिल से प्यार कर सकती हैं। उनका कहना था कि उनके लिए ‘नेशन फर्स्ट’ है।

कंगना ने क्यों किया ईशा का सपोर्ट?

ईशा के इस बयान पर कंगना रनौत ने उनका सपोर्ट किया। कंगना ने ईशा का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए उनके विचारों से सहमति जताई। उन्होंने बताया कि वह भी देश और देश के लोगों के प्रति अपनी भावनाओं को इसी तरह देखती हैं। कंगना ने अपने पोस्ट में अपने जीवन के कुछ पुराने अनुभवों का भी जिक्र किया और बताया कि वह बचपन से ही गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं।

View post on Instagram

‘बच्चों को मारने वाले टीचर के खिलाफ किया था प्रदर्शन’

कंगना ने अपने स्कूल के दिनों का एक किस्सा शेयर करते हुए दावा किया कि उन्होंने हाई स्कूल में एक ऐसे टीचर का विरोध किया था, जो बच्चों के सिर पर डंडे से मारते थे। कंगना के मुताबिक, उन्होंने उस शिक्षक के व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने इसके अलावा 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों की हिंसा और निर्भया मामले की क्रूरता के खिलाफ अपनी भावनाओं का भी जिक्र किया। कंगना ने कहा कि उनके लिए देश से प्यार करने का मतलब गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठाने से पीछे हटना नहीं है।

इसे भी पढ़ें: यश के बाद अब 21 साल बड़े एक्टर संग कियारा आडवाणी का रोमांस? सुपरनैचुरल थ्रिलर का प्लॉट तैयार

‘मैं लगभग हर किसी की भक्त हूं’

कंगना ने अपने बयान में यह भी कहा कि वह जिन लोगों से मिलती हैं, उनमें अच्छाई देखकर उनसे प्रभावित होती हैं और खुद को लगभग हर किसी की ‘भक्त’ मानती हैं। उन्होंने ईशा की बात को समर्थन देते हुए देश और उसके लोगों के प्रति अपने लगाव पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत की 127 मिनट की फिल्म BO पर हुई फ्लॉप, OTT पर आते ही ऐसे टूटे दर्शक कि बन गई नं. 1