वीर दास ने साफ किया कि 'रिवॉल्वर रानी' के किसिंग सीन में कंगना रनौत बहुत प्रोफेशनल हैं और शानदार एक्ट्रेस हैं। उन्हें घायल करने की वायरल कहानी पूरी तरह झूठी और मनगढ़ंत है।
कंगना रनौत बॉलीवुड की एक बेहतरीन अदाकारा में गिनी जाती हैं। लेकिन विवादों से उनका नाता चोली-दामन का है। उनका एक पुराना किस्सा फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कहा गया था कि फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' की शूटिंग के दौरान किस सीन में कंगना ने एक्टर के होंठ काट दिए थे। जिसकी वजह से खून बहने लगे थे। हालांकि इस मूवी के एक्टर वीर दास ने खुद पूरी सचाई बताई है और कहा है कि यह विवाद बेबुनियाद है। आइए बताते हैं वीर दास ने क्या कुछ कहा और कंगना से जुड़े 5 विवाद।

वायरल दावे पर वीर दास ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में एक पॉडकास्ट में एक कथित पत्रकार ने दावा किया कि फिल्म रिवॉल्वर रानी की शूटिंग के दौरान कंगना रनौत किसिंग सीन में इतनी खो गई थीं कि सीन खत्म होने के बाद भी नहीं रुकीं। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान वीर दास के होंठ पर चोट लग गई और खून निकलने लगा। यह दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसके बाद एक यूजर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर वीर दास से इसकी सच्चाई पूछी।
‘पूरी तरह मनगढ़ंत है कहानी’
वीर दास ने एक्स पर जवाब देते हुए इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने लिखा कि यह पूरी कहानी मनगढ़ंत है और इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कंगना रनौत की तारीफ करते हुए कहा कि वह शूटिंग के दौरान पूरी तरह प्रोफेशनल थीं और बेहद प्रतिभाशाली कलाकार हैं। वीर ने यह भी कहा कि इस तरह की झूठी कहानियां कंगना के साथ अन्याय करती हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि बाद के वर्षों में भले ही कंगना ने उनकी कॉमेडी को लेकर उन पर टिप्पणी की हो, लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके बीच किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई थी।
कंगना के 5 सबसे चर्चित विवाद

- ऋतिक रोशन विवाद
कंगना ने एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन को अपना "सिली एक्स" कहा था, जिसके बाद दोनों के बीच कथित रिश्ते को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे को कानूनी नोटिस तक भेज दिए।
- करण जौहर और नेपोटिज्म विवाद
'कॉफी विद करण' में कंगना ने करण जौहर को बॉलीवुड का "नेपोटिज्म का फ्लैग बेयरर" बताया। इसके बाद दोनों के बीच बयानबाजी का लंबा दौर चला और यह बॉलीवुड के सबसे चर्चित विवादों में शामिल हो गया।
- आलिया भट्ट पर निशाना
'मणिकर्णिका' के प्रमोशन के दौरान कंगना ने कहा कि आलिया भट्ट की अपनी कोई आवाज नहीं है और वह करण जौहर की कठपुतली बन गई हैं। इस बयान ने सोशल मीडिया पर काफी बहस छेड़ दी।
- सुशांत सिंह राजपूत केस और बॉलीवुड पर आरोप
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म, पक्षपात और फिल्म माफिया पर गंभीर आरोप लगाए। उनके बयानों ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी बहस को जन्म दिया।
- तापसी पन्नू से जुबानी जंग
आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद तापसी पन्नू के ट्वीट पर कंगना ने तीखा पलटवार करते हुए उन्हें "सस्ती कॉपी" तक कह दिया। दोनों अभिनेत्रियों के बीच सोशल मीडिया पर यह विवाद लंबे समय तक सुर्खियों में रहा।
और पढ़ें: 50 और 60 की उम्र पार कर चुके इन 9 सितारों के पास करोड़ों की दौलत, क्यों नहीं की अब तक शादी?
बचपन में गायब हो गए थे ऋतिक रोशन, पीछे की कहानी जान दंग रह जाएंगे आप
