Hrithik Roshan: बचपन में ऋतिक रोशन घर से लापता हो गए थे। परिवार ने पुलिस तक बुला ली, लेकिन बाद में वह माता-पिता के कमरे में वीएचएस देखते हुए सोते मिले।
बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने एक बार अपने बचपन का ऐसा किस्सा साझा किया था, जिसने उनके परिवार को बुरी तरह डरा दिया था। यह घटना उस समय की है, जब वह स्कूल से घर लौटने के बाद अचानक गायब हो गए थे। परिवार ने उन्हें हर जगह तलाशा, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सिचुएशन इतनी गंभीर हो गई कि पुलिस को भी सूचना देनी पड़ी। बाद में जब सच्चाई सामने आई, तो हर कोई राहत की सांस लेने लगा। दरअसल, यह भावुक किस्सा ऋतिक रोशन ने अपने पिता राकेश रोशन के साथ 'द कपिल शर्मा शो' में साझा किया था।

जब घर में नहीं मिले ऋतिक
राकेश रोशन ने बताया कि जब मैं घर लौटा तो पता चला कि स्कूल से आने के बाद भी ऋतिक घर में नहीं हैं। पूरे घर की तलाशी ली गई। उनके बेडरूम का दरवाजा बंद था और चाबी भी उनके पास थी, इसलिए वहां होने की कोई संभावना नहीं थी। करीब 2-3 घंटे तक खोजबीन के बाद भी जब ऋतिक नहीं मिले, तो हमने पुलिस को सूचना दी। सब डर गए थे।
लॉक कमरे में कैसे पहुंचे?
सवाल था कि ऋतिक रोशन कहां गायब हो गए। बाद में पता चला कि छोटे से ऋतिक अपने माता-पिता के कमरे में एक छोटी से खिड़की से अंदर चले गए थे। उनका मकसद वहां रखी वीएचएस कैसेट पर Batman का एनिमेटेड वीडियो देखना था। फिल्म देखते-देखते उन्हें नींद आ गई और वह उसी कमरे में सो गए। इसी वजह से किसी को उनके वहां होने का अंदाजा नहीं हुआ।
मां को रोते देख हुए हैरान
ऋतिक ने बताया कि जब उनकी आंख खुली तो उन्होंने खिड़की के बाहर अपनी मां पिंकी रोशन को रोते हुए देखा। पहले तो उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर मां क्यों रो रही हैं। तभी उनकी मां की नजर उन पर पड़ी और उन्हें देखकर राहत मिली। पूरे परिवार ने चैन की सांस ली।
डांट नहीं, मिला गले लगाने का प्यार
ऋतिक ने बताया कि इस घटना के बाद उन्हें डांटा नहीं गया। उनके माता-पिता ने उन्हें सुरक्षित देखकर गले लगा लिया। परिवार के लिए सबसे बड़ी बात यह थी कि उनका बेटा सही-सलामत मिल गया
प्रोफेशनल फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन ने निर्माता के तौर पर ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। उनकी आगामी वेब सीरीज स्ट्रोम (Storm) का निर्देशन अजित पाल ने किया है। इस सीरीज में पार्वती तिरुवोथु, अलाया एफ, सृष्टि श्रीवास्तव, आररामा शर्मा और सबा आजाद अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
और पढ़ें: 1 मिनट 32 सेकंड के उस वायरल वीडियो में ऐसा क्या था कि 5 करोड़ से ज्यादा बार हुआ डाउनलोड!
'20 करोड़ रुपये दो, वरना...', रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, ऑडियो क्लिप ने बढ़ाई टेंशन!
