- Home
- Entertainment
- करीना कपूर का असली नाम सिद्धिमा तो कियारा का आलिया, इन 5 एक्ट्रेसेज ने भी बदले नाम
करीना कपूर का असली नाम सिद्धिमा तो कियारा का आलिया, इन 5 एक्ट्रेसेज ने भी बदले नाम
Bollywood actresses real names: करीना कपूर का शुरुआती नाम सिद्धिमा था, जबकि कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया है। जानें महिमा, रेखा और तब्बू के असली नाम और दिलचस्प कहानी।

करीना कपूर का पहले नाम था सिद्धिमा
करीना कपूर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती के साथ ही अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं। आपने करीना कपूर के जिंदगी के कई किस्सों को जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना का शुरुआत से नाम करीना नहीं था। करीना कपूर का शुरुआती नाम उनके दादा राज कपूर ने सिद्धिमा रखा था।गणेश उत्सव के दौरान जन्म के कारण उन्हें ये नाम दिया गया था।

कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया
कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर कियारा कर लिया था। कियारा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस समय आलिया भट्ट इंडस्ट्री में पहले से बड़ी स्टार थीं। वो नहीं चाहती थी कि एक ही नाम के दो लोग इंडस्ट्री में आए। सेम नाम के कारण कंफ्यूजन होता है।
महिला थी पहले रितू चौधरी
महिमा चौधरी का नाम पहले रितु चौधरी था। फिल्म ‘परदेस’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले उन्होंने अपना स्क्रीन नेम महिमा चौधरी रखा। पहली ही फिल्म से उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली और इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। महिला बनकर उन्हें बॉलीवुड में खूब पहचान मिली।
रेखा ने भी बदला था नाम
बॉलीवुड में राज करने वाली एक्ट्रेस के नाम में रेखा का नाम शामिल है। कम ही लोगों को पता है कि रेखा एक्ट्रेस का पूरा नाम नहीं है। रेखा के जन्म के बाद उनका नाम भानुरेखा गणेशन रखा गया था। फिल्मों में वह ‘रेखा’ नाम से फेमस हुईं। अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने कई तरह के किरदार निभाए।
और पढ़ें: 'हनुमान अंश' के बाद इन 13 फिल्मों में दिखेगी भगवानों की कहानी, 6 तो अगले 3 महीनों में आ रहीं
तबस्सुम फातिमा हाशमी से बनी तब्बू
तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। अगर उनका ये नाम होता तो कई लोगों को बोलने में जरूर दिक्कत होती। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने छोटे और याद रखने में आसान नाम ‘तब्बू’ को चुना। एक्ट्रेस ने अपने अभिनय के लिए खास पहचान बनाई।
और पढ़ें: रेखा ने 3 साल में फेस किया कैमरा, 13 की उम्र में अकेले मुंबई आईं, फिर ऐसे बनीं सुपरस्टार
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।