Karuppu Box Office Collection Day 9: सुपरस्टार सूर्या की फिल्म करुप्पु बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। फिल्म लगातार जबरदस्त कमाई करते हुए नए रिकॉर्ड बना रही है। डायरेक्टर आरजे बालाजी की ये एक तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की रिलीज को 9 दिन हो गए हैं और इसके नौवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

Suriya Karuppu Day 9 Collection: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म करुप्पु ने रिलीज के साथ सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखाया। फिल्म को पहले ही दिन से दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। अभी भी मूवी देखने सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ पड़ रही है। डायरेक्टर आरजे बालाजी की ये एक फैंटसी एक्शन ड्रामा है, जिसमें सूर्या के साथ तृषा कृष्णन लीड एक्ट्रेस हैं। इसी बीच फिल्म का 9वें दिन कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार बेहतरीन प्रदर्शन करते है बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। आइए, जानते हैं फिल्म का इंडिया और वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना रहा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सूर्या की फिल्म कुरुप्पा ने 9वें दिन जमकर छापे नोट

तमिल सिनेमा के सिंघम यानी सुपरस्टार सूर्या की मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म करुप्पु बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। मूवी लगातार जबरदस्त कमाई कर रही हैं। sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार 12.20 करोड़ का कलेक्शन किया। इसकी कमाई में 56.4 फीसदी उछाल देखने को मिला। कुरुप्पा ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 133.85 करोड़ कमा लिए है, वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 154.99 करोड़ हो गया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो मूवी ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। फिल्म ने 217.74 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इसका ओवरसीज कलेक्शन 62.75 करोड़ हो गया है। बता दें कि फिल्म को 4,987 शोज में दिखाया जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि जिस तेजी से फिल्म कमाई कर रही ये जल्दी 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

ये भी पढ़ें.. Welcome To The Jungle में काम करने किसे मिली कितनी फीस, 8 स्टार्स में किसकी जेब सबसे ज्यादा भारी

फिल्म करप्पू के बारे में

करप्पू 2026 में रिलीज हुई एक तमिल भाषा की फैंटेसी एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है और पटकथा रत्ना कुमार, अश्विन रविचंद्रन, राहुल राज, टीएस गोपी कृष्णन और करण अरविंद कुमार के साथ मिलकर लिखी है। ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में सूर्या, तृषा कृष्णन और बालाजी के साथ इंद्रन्स, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा और सुप्रीत रेड्डी भी हैं। फिल्म में दिखाया कि वेट्टई करप्पू एक वकील का वेश धारण करके उस अदालत प्रणाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हैं जो लिवर प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रही एक युवती का शोषण करती है। बता दें कि करप्पू के पोस्ट-थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग अधिकार अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा खरीदे गए है, जबकि सेटेलाइट राइट्स जी तमिल के पास हैं।

ये भी पढ़ें.. Drishyam 3 Collection Day 3: वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार दृश्यम 3, तीसरे दिन छापे इतने नोट