Katrina Kaif Body Shaming: गणपति उत्सव में कैटरीना कैफ के लुक की जहां तारीफ हुई, वहीं पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट कमेंटेटर के बॉडी शेमिंग कमेंट पर विवाद छिड़ गया। पोस्ट को साइना नेहवाल के लाइक करने पर भी चर्चा तेज है।
मुकेश अंबानी के गणपति उत्सव में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। इस दौरान लंबे समय बाद एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी नजर आईं। गणपति उत्सव से सामने आईं उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस जहां कैटरीना के लुक और खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं, वहीं उनके पोस्ट को लेकर एक अलग ही विवाद खड़ा हो गया है।
कैटरीना को लेकर पाकिस्तानी कमेंटेटर की बॉडी शेमिंग
सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट कमेंटेटर Dr. Ejaz Waris की पोस्ट चर्चा में है। पोस्ट में कैटरीना कैफ की तस्वीर को लेकर बॉडी शेमिंग की गई और उन्हें मजाकिया अंदाज में ‘विक्की कौशल की अम्मा’ तक कह दिया गया। पोस्ट में दूसरे सेलिब्रिटीज के वीडियो का भी इस्तेमाल किया गया है।कैटरीना को लेकर किया गया यह कमेंट भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया। कई लोगों ने इसे एक्ट्रेस की बॉडी शेमिंग और उम्र को लेकर किया गया भद्दा मजाक बताया। इसी बीच इस पोस्ट को भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के लाइक ने भी लोगों का ध्यान खींचा।
साइना नेहवाल के लाइक ने खींचा ध्यान
एक तरफ फैंस पाकिस्तानी कमेंटेटर की पोस्ट में किए गए कमेंट की आलोचना कर रहे हैं, वहीं साइना नेहवाल का ऐसी पोस्ट को लाइक करना कई यूजर्स को हैरान कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या साइना ने पोस्ट को पूरी तरह देखे बिना लाइक किया या फिर उनका ध्यान सिर्फ कैटरीना की तस्वीर पर था। ऐसा संभव हो कि साइना ने कमेंटेर की पूरी बात न सुनी हो।
और पढ़ें: KKK 15: स्टंट जीतकर भी गौरव खन्ना ने क्यों छोड़ा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’? सामने आई बड़ी वजह
फैंस ने किया कैटरीना का बचाव
वहीं कैटरीना के फैंस ने एक्ट्रेस का बचाव करते हुए कहा कि किसी महिला के शरीर या उम्र को लेकर इस तरह का मजाक नहीं बनाया जाना चाहिए। फैंस ने कैटरीना की तस्वीरों पर जमकर प्यार भी बरसाया।
यूजर्स के कमेंट्स
“Katrina look so beautiful.. mind your own business”
एक अन्य यूजर ने लिखा
“This kind of woman shamming is unacceptable !!! @katrinakaif is beautiful and will always be beautiful respective of her size.”
और पढ़ें: King Trailer कब आएगा? शाहरुख़ खान ने खुद बताई अपनी अपकमिंग फिल्म की प्लानिंग
