शाहरुख खान ने #AskSRK में ‘किंग’ की रिलीज डेट कन्फर्म कर दी है। साथ ही फिल्म के पहले एसेट का इंतजार कर रहे फैंस को भी एक्टर ने थोड़ा सब्र रखने को कहा है।

शाहरुख खान की अगली बड़ी फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक इसके पोस्टर, टीजर या किसी भी पहले एसेट का इंतजार कर रहे हैं। अब शाहरुख ने खुद फैंस के सबसे बड़े सवाल का जवाब देकर रिलीज को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। #AskSRK सेशन में एक्टर ने बताया कि फिल्म तय समय पर दर्शकों के बीच पहुंचेगी। साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मेकर्स जल्दबाजी में कोई एसेट जारी करने के बजाय उस पर पूरी मेहनत कर रहे हैं, ताकि जब ‘किंग’ की पहली झलक सामने आए तो फैंस को वह पूरी तरह पसंद आए।

किंग रिलीज डेट पर शाहरुख खान ने लगाई मुहर

#AskSRK सेशन में एक फैन ने फिल्म की रिलीज को लेकर सवाल किया तो शाहरुख खान ने साफ कर दिया कि ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। उन्होंने कहा, “अब पिक्चर ही देखो ना! तड़पा नहीं रहा, एक अच्छी वाली बना रहा हूं... के दिल को तसल्ली मिले... सब आएगा... 24 दिसंबर से पहले।” यानी फिल्म से जुड़ी पहली बड़ी चीज रिलीज डेट से पहले ही दर्शकों तक पहुंच सकती है।

Scroll to load tweet…

किंग के पहले एसेट पर चल रहा काम

फिल्म के एसेट को लेकर इंतजार कर रहे फैंस के लिए शाहरुख ने बताया कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद लगातार काम में जुटे हुए हैं। एक्टर ने उनकी मेहनत का जिक्र करते हुए कहा, “सिड तो बेचारा लगा हुआ है। लेट भाई हैं... हम अपना सबसे अच्छा काम करने में समय ले रहे हैं, ताकि आप सभी इसे एंजॉय करें और ‘किंग’ पर गर्व और खुशी महसूस करें।” इससे साफ है कि मेकर्स पहली झलक को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते।

Scroll to load tweet…

किंग ट्रेलर के लिए फैंस को करना होगा इंतजार

एक फैन ने शाहरुख से कम से कम ट्रेलर रिलीज करने की अपील की। इस पर उन्होंने कहा कि फिलहाल वह फैंस से बातचीत करते रहेंगे और ट्रेलर बाद में आएगा। शाहरुख ने लिखा, “अभी सिर्फ बात करूंगा, ट्रेलर बाद में... फिल्म 100 दिन दूर है ना... 24 दिसंबर ब्रो।” उनके जवाब से यह भी साफ है कि ट्रेलर को लेकर अभी मेकर्स ने जल्दबाजी वाला प्लान नहीं बनाया है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

किंग की स्टारकास्ट में कौन-कौन?

‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा और अरशद वारसी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इसका निर्माण रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स मिलकर कर रहे हैं। एक्शन-एडवेंचर जॉनर की इस फिल्म को लेकर खास दिलचस्पी इसकी बड़ी स्टारकास्ट और शाहरुख की वापसी की वजह से भी बनी हुई है।