Khalnayak Returns Update: क्या ‘खलनायक रिटर्न्स’ को राजकुमार संतोषी ने कर दिया रिजेक्ट? क्या संजय दत्त के ‘बल्लू बलराम’ लुक ने मचा दी सनसनी? आखिर क्यों सुभाष घई ने भी डायरेक्शन से बनाई दूरी? अब कौन संभालेगा बॉलीवुड के सबसे खतरनाक एंटी-हीरो की वापसी? ‘खलनायक रिटर्न्स’ को लेकर सामने आए नए खुलासों ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है।

संजय दत्त की आइकॉनिक फिल्म ‘खलनायक’ का सीक्वल ‘खलनायक रिटर्न्स’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। हाल ही में मुंबई में फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया, जिसमें संजय दत्त एक बार फिर ‘बल्लू बलराम’ के किरदार में नजर आए। उनके नए लुक और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुभाष घई के बाद राजकुमार संतोषी ने इस मेगा प्रोजेक्ट का ऑफर ठुकरा दिया। अब मेकर्स नए निर्देशक की तलाश में जुट गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

‘खलनायक रिटर्न्स’ के लिए संजय दत्त की पहली पसंद थे राजकुमार संतोषी

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, संजय दत्त चाहते थे कि ‘खलनायक रिटर्न्स’ को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट करें। माना जा रहा है कि संजय को लगता था कि संतोषी बड़े कमर्शियल सिनेमा को शानदार तरीके से संभाल सकते हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, " संजय दत्त चाहते थे कि राजकुमार संतोषी इस फिल्म को डायरेक्ट करें। उन्हें लगता था कि राज जी कमर्शियल सिनेमा की गहरी समझ रखते हैं और इस बड़े प्रोजेक्ट के साथ न्याय कर पाएंगे।”

राजुकार संतोषी संग संजय दत्त की पहली बार साथ काम करने की थी प्लानिंग

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि संजय दत्त इस फिल्म के जरिए पहली बार राजकुमार संतोषी के साथ काम करना चाहते थे। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से आगे बताया है, “दोनों बड़े टैलेंटेड लोग हैं और कभी साथ काम नहीं किया। संजय दत्त को लगा कि ‘खलनायक रिटर्न्स’ जैसा खास प्रोजेक्ट दोनों की पहली साझेदारी के लिए परफेक्ट रहेगा। इसी वजह से उन्होंने खुद जाकर संतोषी को फिल्म ऑफर की।” हालांकि राजकुमार संतोषी ने सम्मान के साथ यह ऑफर ठुकरा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इस समय सनी देओल स्टारर ‘लाहौर 1947’ को फाइनल टच देने में बिजी हैं।

रिपोर्ट में लिखा है, “राजकुमार संतोषी इस वक्त ‘लाहौर 1947’ में व्यस्त हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ नई स्क्रिप्ट्स भी लिखी हैं, जिन्हें वह सनी देओल और आमिर खान को सुनाना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने संजय दत्त से कहा कि उनके पास ‘खलनायक रिटर्न्स’ डायरेक्ट करने का समय नहीं है।”

संजय दत्त के ‘बल्लू बलराम’ लुक की राजकुमार संतोषी ने की तारीफ

भले ही संतोषी फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए, लेकिन उन्होंने टीजर में संजय दत्त के नए अवतार की जमकर तारीफ की। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में लिखा है, "राजकुमार संतोषी संजय दत्त के ऑफर से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं और टीजर में संजय दत्त के लुक और स्वैग की भी तारीफ की।”

‘खलनायक रिटर्न्स’ फिर लौटेगा ‘बल्लू बलराम’ का खौफ

टीजर से साफ संकेत मिले हैं कि ‘खलनायक रिटर्न्स’ में दर्शकों को पहले से ज्यादा खतरनाक और उम्रदराज ‘बल्लू बलराम’ देखने को मिलेगा। संजय दत्त का नया अंदाज गुस्से, बदले और सर्वाइवल की कहानी को दिखाता नजर आ रहा है। टीजर आने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि फिल्म के मूल 'खलनायक' डायरेक्टर सुभाष घई इसे डायरेक्ट करेंगे। लेकिन उन्होंने साफ़ कर दिया कि वे इसके निर्देशन की जिम्मेदारी नहीं संभाल रहे हैं। 1993 में रिलीज हुई ‘खलनायक’ में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म अपने दमदार डायलॉग्स, संगीत और संजय दत्त के किरदार की वजह से कल्ट क्लासिक बन गई थी। अब मेकर्स नई पीढ़ी के लिए उसी आइकॉनिक एंटी-हीरो को फिर से बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं।